
रामपुर। बॉलीवुड अभिनेत्री भाजपा में शामिल हो गई हैं। मंगलवार को जया ने खुद इसकी अधिकारिक पुष्टि कर दी है। भाजपा में शामिल होने के बाद जया पर्दा ने कहा कि मुझे भाजपा में शामिल किया गया है इसका मैं धन्यवाद करती हूं। इससे पहले मैं एनडीआर और सपा में भी रह चुकी हूं। उन्होंने कहा कि मैं अपने जीवन को समर्पित करते हुए इस पार्टी के लिए काम करूंगी। मैं अमित शाह जी और भाजपा को धन्यवाद करती हूं।
वहीं इसके बाद अब चर्चा है कि वह रामपुर से समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आजम खान के खिलाफ चुनाव लड़ सकती हैं। हालांकि इसकी अभी घोषणा न तो भाजपा की तरफ से की गई है और न ही जया पर्दा ने की है। बता दें कि सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रामपुर लोकसभा सीट से आजम खान को प्रत्याशी घोषित किया है। वहीं अब माना जा रहा है कि भाजपा जया पर्दा को रामपुर से चुनाव लड़ा सकती है।