रामपुर

मोदी के मंत्री ने आज़म खान को बताया मोगेम्बो, आयोग ने दर्ज किया मुकदमा

-केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी भी आयोग के लपेटे में आ गए हैं। -सपा उम्मीदवार आज़म खान को मोगेम्बो कहा था।
less than 1 minute read
• •
Updated: 16 Apr 2019, 10:40 PM IST
moradabad
मोदी के मंत्री ने आज़म खान को बताया मोगेम्बो, आयोग ने दर्ज किया मुकदमा

रामपुर: लोकसभा चुनावों में नेताओं की बयानबाजी लगातार जारी है। वहीँ इसमें अब भाजपा नेता और मंत्री भी शामिल हो गए हैं। जी हां केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी भी आयोग के लपेटे में आ गए हैं। उनके खिलाफ शाहाबाद थाने में मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने सपा नेता और रामपुर से सपा उम्मीदवार आज़म खान को मोगेम्बो कहा था।

यहां कहा था मोगेम्बो

जानकारी के मुताबिक सोमवार को शाहबाद में भाजपा प्रत्याशी जयाप्रदा के समर्थन में नकवी ने जनसभा को संबोधित किया था। उन्होंने अपने भाषण के दौरान सपा प्रत्याशी आजम खान पर निशाना साधा था और उनको मोगेम्बो कहा था। जिसका अधिकारीयों ने संज्ञान लिया और कार्यवाई के आदेश दिए।

पहले दर्ज हुआ मुकदमा

जनसभा स्थल पर मौजूद रहे मजिस्ट्रेट महेश चंद्र गुप्ता की ओर से मुख्तार अब्बास नकवी के खिलाफ शाहबाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है । नकवी के खिलाफ एक सप्ताह पहले भी रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी, तब उन्होंने भारतीय सेना को मोदी की सेना कह दिया था।

Published on: