Rampur News: डूंगरपुर बस्ती खाली कराने के मामले में पेश न होने पर कोर्ट ने सर्विलांस प्रभारी रामवीर सिंह और दरोगा अजय कुमार के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है।
Rampur News Today: संभल में तैनात सर्विलांस प्रभारी रामवीर सिंह और दरोगा अजय कुमार डूंगरपुर बस्ती को खाली कराने के मामले में गुरुवार को फिर कोर्ट नहीं पहुंचे। कोर्ट ने उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है। इस मामले में सपा नेता आजम खान आरोपी हैं। अब इस मामले की सुनवाई 28 जनवरी को होगी।
सपा सरकार में गंज कोतवाली क्षेत्र के डूंगरपुर में बस्ती खाली कराई गई थी। आरोप है कि तत्कालीन कैबिनेट मंत्री आजम खान के इशारे पर कुछ पुलिस वालों, सपा के ठेकेदार और आजम के समर्थकों ने जबरन घरों को खाली कराया। विरोध करने पर लोगों से मारपीट की और घरों में तोड़फोड़ करते हुए लूटपाट को भी अंजाम दिया गया। गंज कोतवाली के इस चर्चित प्रकरण की सुनवाई एमपी-एमएलए सेशन कोर्ट में चल रही है। जिसमें गुरुवार को संभल में तैनात इंस्पेक्टर रामवीर सिंह और अजय कुमार की गवाही होनी थी।