रामपुर

रामपुर: लग्जरी इनाेवा छाेड़ साइकिल से शहर की गलियों में निकले डीएम

Highlights जिलाधिकारी काे लॉकडाउन-5 का पालन करने के लिए अपील करनी थी इसके लिए वह साइकिल पर शहर की गलियों में निकले।
less than 1 minute read
• •
Updated: 1 Jun 2020, 7:29 PM IST
img-20200601-wa0018.jpg
rampur dm

रामपुर। लॉकडाउन- 5 का पालन कराने के लिए जिलाधिकारी ने लग्जरी इनाेवा छोड़ दी और साइकिल से गलियों में चक्कर लगाया। इस दाैरान उन्हाेंने उन्होंने लाेगाें से कहा कि सभी काे लॉकडाउन-5 का पालन हर हाल में करना होगा। पालन नहीं करने वालें से प्रशासन सख्ती से निपटेगा।

जिलाधिकारी आञ्जनेय कुमार सिंह जिले के लोगों से कहा कि, लाेग जरूरी काम से ही अपने घरों से बाहर निकलें। घर निकलने से पहले मास्क जरूर लगाएंगे। इसके अलावा बाजार में जाते वक्त ध्यान रखना है कि लोगों से बाजार में दूरी बनाकर रखें। यह भी कहा कि नगर के कुछ इलाके अभी बंद हैं और बेरिकेडिंग की गई है। इसलिए बाजार जाने से पहले अपने रूट के बारे में जान लें।

जिलाधिकारी ने कहा कि, आप लाेग जब भी शॉपिंग करने घर से बाहर जाएंगे आपको नियमाें का पालन करना हाेगा। आप नियमाें का पालन करें यही बात समझाने के लिए मैं खुद शहर की सड़को पर निकला हूँ। साइकिल से नगर की स्थिति को देखा है। बहुत जगहों पर लोग लॉकडाउन-5 का पालन कर रहें हैं। जाे लॉक डाउन का पालन नहीं कर रहे हैं उन पर नजर रखी जा रही है उनके खिलाफ कार्रवाई हाेगी।

Updated on:
1 Jun 2020, 7:29 PM IST
Published on: