रामपुर

जया प्रदा का आजम पर पलटवार, कहा- भारत मां को डायन बताने वाले को इस चुनाव में मिलेगा जवाब

लोकसभा चुनाव में रामपुर सीट पर आजम खान और जया प्रदा के बीच दिलचस्प मुकाबला
2 min read
• •
Updated: 8 Apr 2019, 3:23 PM IST
jaya prada
Video: जया प्रदा को भाजपा ने उनके जन्‍मदिन पर दिया नायाब तोहफा

रामपुर . लोकसभा चुनाव में रामपुर सीट पर आजम खान और जया प्रदा के बीच बेहद दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल रहा है। चुनाव नजदीक आते ही दोनों एक-दूसरे पर जुबानी हमले तेज कर दिए हैं। जयप्रदा ने कहा है कि आजम खान की अब उनका भेद जनता के सामने खुल गया है, वह भारत मां को डायन कहता है अैर कश्मीर को भारत का हिस्सा नहीं मानता है। जनता इसका जवाब जरूर देगी।

रामपुर सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रही अभिनेत्री जया प्रदा ने एक मीडिया ग्रुप को दिए साक्षात्कार के दौरान कहा कि मैं रामपुर से दो बार सांसद रह चुकी हूं। इसलिए यहां कि जनता के प्रति भावनात्मक लगाव है। बाहरी के मुद्दे पर जया ने कहा कि मैं हमेशा रामपुर के लोगों के सुख-दुख में साथ खड़ी रही हूं। मैं बाहरी कैसे हो सकती हूं। वहीं उन्होंने आजम पर प्रहार करते हुए कहा कि जो लोग पीएम मोदी और सीएम योगी के खिलाफ भी अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं उनके बारे में लोग अच्छे से जानते हैं।

जया प्रदा ने कहा कि इस बार मैं यहां विकास की नर्इ इबारत गढ़ने आैर मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाने के लिए आर्इ हूं। उन्होंने आजम खान पर हमला बोलते हुए कहा कि वह तो अपने कामों को वैध करने के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं जब उनसे सवाल किया गया कि आजम खान अक्सर आपको नाचने-गाने वाली कहते हैं तो इस पर उन्होंने कहा कि आजम खान के दिल में आैरतों के लिए कोर्इ सम्मान नहीं है। ऐसे बयान देना उनकी आदत में शुमार है। इस बार रामपुर की जनता उनको इसका जवाब देगी।

उन्होंने आगे कहा कि जब मैंने रामपुर से पहला चुनाव लड़ा तो आजम खान ने भी मेरे के लिए प्रचार किया था। उस समय भी मैं फिल्मों में काम करती थी। मैं उनसे पूछना चाहती हूं कि क्या तब वे मुझे नहीं जानते थे? जब उनसे पिछले आैर अब के चुनाव के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि इस चुनाव में भाजपा के कार्यकर्ता मेरे साथ हैं। इसलिए इस बार चीजें काफी आसान हैं।

Updated on:
8 Apr 2019, 3:23 PM IST
Published on: