30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सावधान! चुनावी रैलियों आैर रोड शो में सक्रिय 200 लोगों का ये गैंग, पलक छपकते ही जेब कर देता है खाली

प्रियंका गांधी के रोड शो के दौरान मोबाइल चोरी आैर जेब काटने वाले गैंग का पर्दाफाश, 5 गिरफ्तार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

lokesh verma

•

Updated: 8 Apr 2019, 12:54 PM IST

Priyanka Gandhi road show

सावधान! चुनावी रैलियों आैर रोड शो में सक्रिय 200 लोगों का ये गैंग, पलक छपकते ही जेब कर देता है खाली

गाजियाबाद. थाना शहर कोतवाली पुलिस ने एक ऐसे गैंग का पर्दाफाश किया है जो रैली में लोगों की जेब काटने और मोबाइल चुराने का काम किया करता था। पुलिस ने इस गैंग के पांच शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की मानें तो इन्होंने ही प्रियंका गांधी वाड्रा के 5 अप्रैल को हुए रोड शो के दौरान मोबाइल चोरी किए थे और लोगों की जेब काटी थी।

यह भी पढ़ें- सपा नेता आजम खान ने खुद को बताया दानव, जया प्रदा के लिए कह दी बड़ी बात, देखें वीडियो-

बताया जा रहा है कि मीडिया कर्मियों समेत रैली में शामिल करीब 60 लोगों के मोबाइल चोरी किए गए थे और दर्जनों लोगों की जेब भी साफ की गई थी। बहरहाल इसकी शिकायत स्थानीय पुलिस से की गई थी। पुलिस ने अपना जाल बिछाया और आखिरकार प्रियंका गांधी वाड्रा के शो के दौरान जेब काटने वालों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है।

यह भी पढ़ें- लोकसभा चुनाव से पहले बड़ी साजिश नाकाम, एेसे खुला राज, देखें वीडियो-

इस पूरे मामले में एसपी सिटी श्लोक कुमार ने बताया कि 5 अप्रैल को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का गाजियाबाद में रोड शो हुआ था। इस दौरान भीड़ में सुनील अरुण, हरकेश सुरेश और संजय नाम के युवक भी शामिल हुए थे। इन्होंने बहुत से लोगों की जेब काटते हुए मोबाइल चोरी किए थे, जिसकी शिकायत स्थानीय पुलिस को मिली थी। पुलिस अपना जाल बिछाते हुए आरोपियों तक जा पहुंची।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवकों ने बताया कि इनके इस गैंग में करीब 200 लोग शामिल हैं और अक्सर दिल्ली एनसीआर में होने वाली रैली के दौरान ही यह लोगों के मोबाइल चुराते हैं। साथ ही लोगों की जेब काटने का काम करते हैं, लेकिन इस बार इन्हें पकड़ लिया गया है। उन्होंने बताया कि फिलहाल आरोपियाें से गहन पूछताछ की जा रही है। आरोपियों से 20 हजार रुपये भी बरामद किए गए हैं।

यह भी पढ़ें- बसपा इस कद्दावर महिला प्रत्याशी ने मायावती के खिलाफ ही खोला मोर्चा, वीडियो में देखें क्या-क्या कहा-