रामपुर

Rampur: सब्जी बेचने वाले पर लगाया थूकने का आरोप, पुलिस ने लिया हिरासत में

Highlights नगर कोतवाली पुलिस को मिली शिकायत थैले में सब्जियां लाकर बेच रहा था युवक युवक ने कहा— उसके पास नहीं हैं दवा के पैसे
2 min read
• •
Updated: 17 Apr 2020, 9:22 AM IST
vlcsnap-2020-04-17-08h56m46s099.png

रामपुर। नगर कोतवाली पुलिस ने सब्जी बेचने वाले एक सख्स को हिरासत में लिया है। सब्जी बेचने वाले युवक पर आरोप है कि अगर कोई उससे सब्जी नहीं खरीद रहा है तो वह उसके दरवाजे पर थूककर चला जाता है। यह युवक गली में थैले में कुछ सब्जियां लेकर निकला है और आवाज लगाकर सब्जियां बेच रहा था।

युवक से की जा रही है पूछताछ

सीओ सिटी विद्या किशोर का कहना है कि उन्हें सूचना मिली थी कि नगर के कोतवाली क्षेत्र पट्टी टोला मोहल्ले में एक सख्स थैले में कुछ सब्जियां लेकर आया है। वह गली में आवाज देकर सब्जियां बेच रहा है। उसके थैले में आलू, प्याज और टमाटर हैं। आरोप है कि जो लोग सब्जी नहीं ले रहे हैं, वह उनके दरवाजे पर थूककर जा रहा है। पुलिस ने उसे उसी मोहल्ले से हिरासत में ले लिया है। युवक से पूछताछ की जा रही है। युवक के थैले में 3—4 किलो आलू और दो-तीन किलो प्याज हैं। उसने बताया कि टमाटर बिक चुके हैं। उसके पास दवा के पैसे नहीं थे। वह सुबह-सुबह मंडी चला गया था, वहां से सब्जियां खरीद लाया। अब उन्हीं को बेचकर दवा लाने की सोच रहा था कि पुलिस ने पकड़ लिया।

युवक के पास नहीं था पास

मोहल्ले के युवक ने कहा कि सब्जी बेचने वाले ने उनके घर पर थूका है। उसके पड़ोसी ने उसको ऐसा करते देख लिया है। युवक के पास कोई पास भी नहीं था। इससे यह सवाल भी उठ रहा है कि वह सब्जी मंडी समिति के अंदर कैसे दाखिल हो गया और सब्जियां बेचने लगा। बरहाल अब इन सब चीजों की जांच में पुलिस जुटी है। सीओ विद्या किशोर ने बताया कि बहुत जल्द जांच पड़ताल करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Updated on:
17 Apr 2020, 9:22 AM IST
Published on: