रामपुर

Pulwama Revenge: पीआेके में भारतीय वायुसेना की बमबारी के बाद आजम खान ने दिया यह बयान, जानकर आ जाएगा जोश

- पाक अधिकृत कश्‍मीर (पीओके) के आतंकी शिविरों पर भारतीय वायुसेना के हमले के बाद देश में खुशी का माहौल - भारत के इस जवाब के बाद विपक्षी दलों के नेताओं ने भी इसकी तारीफ की - आजम खान ने कहा, हम फौजियों के जज्बे को सलाम करते हैं
1 minute read
• •
Updated: 26 Feb 2019, 12:48 PM IST
BJP wants action against Azam for bogus statement in Loksabha Election
BJP wants action against Azam for bogus statement in Loksabha Election

रामपुर। पाक अधिकृत कश्‍मीर (पीओके) के आतंकी शिविरों पर भारतीय वायुसेना के हमले के बाद पूरे देश में उत्‍साह और खुशी का माहौल है। देश में जगह-जगह लोग जश्‍न मना रहे हैं। वहीं, भारत के इस जवाब के बाद विपक्षी दलों के नेताओं ने भी इसकी तारीफ की है। इस बारे में सपाजवादी पार्टी (सपा) के कद्दावर नेता और पूर्व मंत्री आजम खान ने भी फौजियों के जज्‍बे को सलाम किया।

आजम खान बोले, पूरा देश फौजियों के साथ

आपको बता दें क‍ि 26 फरवरी दिन मंगलवार को तड़के भारतीय वायुसेना के मिराज 2000 ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पार 12 आतंकी ठिकानों पर बमबारी की। इसमें करीब 300 आतंकियों के मारे जाने की खबर है। इसके बाद पूरे देश में जश्‍न का माहौल है। जगह-जगह लोग एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्‍न मना रहे हैं। पुलवामा हमले का बदला लिया जाने के बाद सपा नेता आजम खान ने फोन पर हुई बातचीत में कहा, हम फौजियों के जज्बे को सलाम करते हैं। आज पूरा देश फौजियों के साथ है। हमें उम्मीद है कि इसी बहादुरी से हमारे सैनिक देश के विरोधियों का खात्मा करेंगे। हमारे खून का आखिरी कतरा भी हिंदुस्तान के लिए है।

सरकार के साथ हैं कांग्रेसी नेता

मेरठ निवासी कांग्रेस के पूर्व विधायक पंडित जयनारायण शर्मा का कहना है कि इस मामले में वह सरकार के साथ हैं। वह सरकार के हर कदम का समर्थन करेंगे।

Updated on:
26 Feb 2019, 12:48 PM IST
Published on: