
सर्जिकल स्ट्राइक-2: बच्चों ने मिठाई बांटकर मनाया जश्न, बोले- मोदी जी ने सिखा दिया पाक को सबक, देखें वीडियो-
मेरठ. भारतीय वायु सेना की आेर से पाकिस्तान के आतंकी बेस कैंपों पर की गर्इ एयर स्ट्राइक पर देश में चारों ओर खुशी की लहर है। मेरठवासियों ने भी इस पर अपनी खुशी का इजहार करते हुए मिठाइयां बांटी। इस मौके पर बच्चों ने जश्न मनाते हुए पाकिस्तान मुर्दाबाद, हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए।
इस दौरान मेरठ के सत्यकाम में पढ़ने वाले कक्षा दस के छात्र विभु ने कहा कि यह सर्जिकल स्ट्राइक हमारे देश को पहले करनी चाहिए थी, जिस तरह से पुलवामा में पाकिस्तान की शह पर आतंकवादियों ने हमारे 40 जवानों को मारा था। उसका जवाब देना जरूरी था। उन्होंने कहा कि उन्हें इस कार्रवाई से खुशी है। विभु ने कहा कि पाकिस्तान को ऐसा सबक सिखाया गया है। अब वो आगे से ऐसा करने से पहले सोचने पर मजबूर होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसके लिए बधाई के पात्र हैं।
वहीं केएल इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा तीन का छात्र कृष्णा ने कहा कि यह बहुत अच्छा हुआ है। कृष्णा ने कहा कि सभी देश एक जैसे हैं सबको मिलकर रहना चाहिए। किसी भी देश के बारे में बुरा नहीं सोचना चाहिए। ये बदला अच्छा है। उन्होंने हमारे 40 सोल्जर मारे थे। स्ट्राइक-2 बहुत अच्छी है। कृष्णा ने कहा कि मोदी जी ने बहुत अच्छा काम किया है। वहीं मेरठ में कई स्थानों पर लोगों ने इस स्ट्राइक-2 के होने पर लड़डू बांटे हैं।
Published on:
26 Feb 2019, 12:41 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.