
Surgical Strike 2 : पाकिस्तान में हमले के बाद पुलवामा में शहीद जवानों की मां और पत्नी ने की ये मांग
लखनऊ. समय था तड़के सुबह 3.30 बजे का, अमूमन इस समय लोग गहरी नींद के आगोश में रहते हैं। लेकिन ठीक इसी समय भारतीय वायु सेना के वीर जवानों ने पाकिस्तान के अंदर घुसकर पुलवामा में शहीद सीआरपीएफ के जवानों की तेरहवीं के एक दिन पहले ही गिनगिन कर बदला लिया। भारतीय वायुसेना ने लाइन ऑफ कंट्रोल पर आतंकियों के ट्रेनिंग कैंप पर 21 मिनट तक बमबारी की। पुलवामा आतंकी हमले के बाद भारतीय वायु सेना ने लाइन ऑफ कंट्रोल को क्रॉस कर पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकी जैश-ए-मोहम्मद के कई लांच पैड को तबाह किया है। भारतीय वायु सेना के मिराज 2000 फाइटर जेट्स ने आज तड़के मुजफ्फराबाद, बालाकोट और चकोटी के कई ठिकानों पर बमबारी की। आतंक के अड्डों पर कार्रवाई से थोड़ा संतुष्ट तो हैं, लेकिन यह लोग अभी और बड़ी कार्रवाई चाहते हैं। शहीद सीआरपीएफ के जवान के परिवार के लोगों को अब हाफिज सईद की मौत का इंतजार है।
आतंकियों का जड़ से हो सफाया
कन्नौज के शहीद प्रदीप सिंह के भाई कुलदीप ने इस कार्रवाई पर खुशी जताई है। उन्होंने कहा सेना ने अब जो शुरू किया है, उसे रोकना नहीं चाहिए। कार्रवाई जब तक जारी रहनी चाहिए, जब तक कि उनका जड़ से सफाया न हो जाए। सेना के इस कदम ने सिर्फ उनका ही नही देश के सभी शहीदों के परिजनों और देश के लोगों का सर गर्व से ऊंचा किया है। वहीं उनके पिता अमर सिंह का कहना है, सेना की कार्रवाई से वो खुश हैं, मगर हमें इतने मात्र से खुश होकर नहीं बैठ जाना चाहिए। अब जो शुरू किया है उस मिशन को खत्म कर ही बैठें। उन्होंने ये भी कहा, पाकिस्तान जैसे देश से हर तरह के संबंध खत्म कर देने चाहिए। अब किसी भी तरह की बातचीत न हो।
हाफिज सईद की मौत का इंतजार
हीद कानपुर देहात के श्याम बाबू की पत्नी रूबी ने कहा कि भारत को पाकिस्तान के खिलाफ इससे भी बड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें इंतजार उस दिन का हैं जब पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड हाफिज सईद की मौत होगी।
शहीद सैनिकों की माताअों के दिल को सुकून मिलेगा
इस पूरे हमले को लेकर उन्नाव में शहीद अजीत सिंह की मां राजवंती ने कहा कि मुझे गर्व है भारतीय वायुसेना पर। यह अटैक शहीद सैनिकों की माताअों के दिल को सुकून देगा। शहीद की मां ने कहा कि सिर्फ ठिकाने नष्ट करने से काम नहीं चलेगा आतंकवाद का खात्मा करने के लिए सीधा हमला होना चाहिए। सही मायने में छाती को ठंडक तब आएगी जब आतंकवाद का पोषक पाकिस्तान भारत के सामने घुटने टेकेगा। वहीं दूसरी ओर शहीद अजीत कुमार आजाद की पत्नी मीना ने कहा की सुबह टीवी पर खबर सुनते ही कलेजे को ठंडक पहुंची लेकिन अभी पूरी तरह से पूरी तरह से संतुष्ट नहीं हूं इससे और बड़ा हमला होना चाहिए सार्थक हमला तब होगा जब पाकिस्तान खुद कहे हमारे इतने हजार लोग भारतीय सेना ने मार गिराया है। आज की जो सर्जिकल स्ट्राइक हुई है वह हमारे सैनिकों की जा बाजी का प्रमाण है। अगर प्रधानमंत्री उन्हें छूट दे देंगे तो वह अपने सैनिक भाइयों का बदला पाकिस्तान में घुसकर ले लेंगे।
आतंकवादियों के साथ पाकिस्तान का भी हौसला होगा पस्त
शहर के पीडी नगर के मनोरजंन पार्क में जैश के आतंकी ठिकानों पर भारत की सेना द्वारा किये हमले की एयर फोर्स में वारटं आफिसर हर्ष व्यक्त किया। एयरपोर्ट से वारंट ऑफिसर के पद से सेवानिवृत्त हुए जितेन्द्र प्रताप सिहं ने कहा कि भारत सरकार द्वारा उठाए गए कदम से आतंकवादियों के हौसले पस्त होंगे। इस दौरान पार्क में मार्निंग वाक करने आये सेवा निवृत्त उप निरीक्षक आर के पाडें, एल के दीक्षित, आर जी निगम, एस एल दिवेदी, उदय मिश्रा, डब्ल्यू शुक्ला, राजू तिवारी, एस पी अवस्थी, चंद्रकांत , सेवानिवृत प्रधानाचार्य छत्रपाल सिहं आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।
Updated on:
26 Feb 2019, 5:38 PM IST
Published on:
26 Feb 2019, 12:29 PM IST
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.