26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

VIDEO: एयर स्ट्राइक को लेकर पुलवामा में शहीद हुए जवान के पिता ने कही एेसी बात, सुनकर आप भी करेंगे गर्व

शामली के शहीद जवान अमित कोरी के पिता सोहनपाल ने वायु सेना की आेर से पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में किए गए जवाबी हमले पर खुशी जाहिर की
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शामली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 26 Feb 2019, 12:09 PM IST

shamli

एयर स्ट्राइक को लेकर पुलवामा में शहीद हुए जवान के पिता ने कही एेसी बात, सुनकर आप भी करेंगे गर्व

शामली. पुलवामा हमले के बाद आज तड़के भारतीय एयरफोर्स ने पाकिस्तान के खिलाफ पीआेके में बड़ी कार्रवाई की है। सुबह तड़के करीब 3.30 बजे वायुसेना के मिराज-2000 लड़ाकू विमानों ने एलओसी पार करते हुए पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में घुसकर आतंकियों को धूल चटा दी है। बताया जा रहा है कि करीब 12 मिराज लड़ाकू विमानों ने 1000 किलो बम बरसाए। इसमें कई आतंकी कैंप निस्तेनाबूत हो गए। भारत की आेर से की गर्इ इस बड़ी कार्रवार्इ पर पुलवामा में शहीद हुए शामली के जवान अमित कोरी के पिता ने कहा है कि आतंकवाद के खिलाफ भारतीय सेना को लगातार ऐसे ही कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि आतंकवाद का खात्मा हो सके। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी बधार्इ दी है।

यह भी पढ़ें- पुलवामा का बदला: इस शहर में लोगों ने आतिशबाजी और मिठाई बांटकर मनाया जश्न, बोले मोदी जी अब ये कार्यवाई रुकनी नहीं चाहिए

श्रीनगर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शामली के शहीद जवान अमित कोरी के पिता सोहनपाल ने वायु सेना की आेर से पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में किए गए जवाबी हमले पर खुशी जाहिर की है। उन्होंने इसके लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद दिया है। इसके साथ ही उन्होंने अपील करते हुए कहा है कि आतंकवाद के खिलाफ भारतीय सेना लगातार ऐसे ही कार्रवाई करती रहे तो आतंकवाद का खात्मा हो सकता है। इससे फिर किसी को अपने बेटा, अपना पति या अपने पिता को खोना नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि इस जवाबी कार्रवार्इ से उनके शहीद बेटे की आत्मा काे शांति मिलेगी।

यह भी पढ़ें- पीओके में भारतीय वायुसेना के हमले के बाद देश के युवाओं से पीएम से की अब यह मांग- देखें वीडियो

बता दें कि वायुसेना सूत्रों के मुताबिक बालाकोट, चकोटी, मुजफ्फराबाद में जैश-ए-मोहम्मद के ठिकाने निस्तेनाबूत कर दिए गए हैं। बताया जा रहा है कि इस हमले में जैश-ए-मोहम्मद के कंट्रोल रूम अल्फा-3 उड़ा दिया गया है। बता दें कि भारतीय वायु सेना ने एलओसी से करीब 50 किलोमीटर दूर ये बड़ी कार्रवार्इ की है। पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर स्थित आतंकी बेस कैंपों पर की गर्इ एयर स्ट्राइक को लेकर देश में चारों ओर खुशी की लहर है।

यह भी पढ़ें- पुलवामा हमले के जवाब में वायुसेना ने पीओके में आतंकी अड्डों पर की बमबारी, कांग्रेसी नेता बोले- हम सरकार के साथ

बड़ी खबरें

View All

शामली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग