Highlights आजम खान के आंसुओं ने दिखाए रंग रामपुर उपचुनाव आजम खान की पत्नी जीत की ओर बीजेपी प्रत्याशी भारत भूषण दूसरे नंबर पर
रामपुर। रामपुर ( Rampur ) की राजनीति की जब बात होती है तो आजम खान ( Azam Khan ) के इर्द-गिर्द ही घूमती है। इस बार फिर उपचुनाव में माना जा रहा है कि उनकी प्रतिष्ठा दाव पर है। लेकिन जनता ने किसे चुना है ये आज साफ हो जाएगा। लेकिन इस जीत के लिए सपा के नेताओं ने खासकर आजम खान काफी मेहनत की और आजम खान की मेहनत रंग लाती नजर आ रही है। या कहें चुनावी प्रचार में आजम खान की भावुक अपील और आंसुओं ने लोगों को कहीं न कहीं पिघला दिया।
दरअसल रामपुर में आजम खान ने सपा प्रत्याशी और पत्नी तंजीन फातिमा ( Tanjin Fatima ) के लिए कई चुनाव प्रचार किए। जिसमें आजम खान कई दफा जनता के सामने फफक कर रो पड़े। प्रचार के दौरान आजन खान जनता से भावुक अपील कर चुके हैं। साथ ही आजम खान ने जनता के सामने अपने दुख दर्द बयां किए। जिसका फायदा उन्हें मिलता नजर आ रहा है।
दरअसल उपचुनाव की गिनती चल रही है। जहां अबतक 11 राउंड की काउंटिंग पूरी हो चुकी है। आजम खान की पत्नी और सपा प्रत्याशी तजीन फातिमा को 31807, बीजेपी ( BJP ) प्रत्याशी भारत भूषण ( Bharat Bhushan ) को 17593, कांग्रेस ( Congress ) प्रत्याशी अरशद अली खान को 1950, बसपा उम्मीदवार ज़ुबैर मसूद खान को 5392 वोट मिले। अबतक हुए राउंड में सपा प्रत्याशी ही आगे चल रही हैं।
हालाकि अभी करीब बीस राउंड की काउंटिंग बाकी है। अगर बड़ा उलट-फेर नहीं हुआ तो सपा एक बार फिर अपना गढ़ बचाने में कामयाब हो जाएंगी और आजम खान के आंसु जाया नहीं जाएंगे। खास बात ये भी है कि रामपुर की इस सीट पर 1952 के बाद कभी भी गैर मुस्लिम शख्स चुनाव नहीं जीता है। इसलिए बीजेपी को छोड़कर सभी ने मुस्लिम प्रत्याशी उतारे थे। बीएसपी से जुबैर मसूद खान और कांग्रेस से अरशद अली खान मैदान में है। रामपुर सीट पर लगभग 3 लाख 81 हजार मतदाता हैं, इनमें से लगभग 57 फीसदी मुसलमान हैं।