4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rampur Assembly Results: आजम खान के गढ़ में खिलेगा कमल या सपा की चलेगी साइकिल

Highlights मतगणना शुरू, कुछ ही देर में उपचुनाव के आएंगे नतीजे रामपुर में खिलेगा कमल या साइकिल मारेगी बीजेपी सपा की तंजीन फातिमा और बीजेपी के भारत भूषण से मुकाबला
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रामपुर

•

image

Ashutosh Pathak

•

Updated: 24 Oct 2019, 9:00 AM IST

azam.jpg

रामपुर। रामपुर में आजम खान के 2019 लोकसभा चुनाव में सांसद बनने के बाद विधानसभा की सीट खाली हो गई थी। जिसपर 21 अक्टूबर को उपचुनाव हुआ। आज उपचुनाव के नजीते सामने आएंगे। जिसे सपा सांसद आजम खान की प्रतिष्ठा से जोड़ कर देखा जा रहा है। क्योंकि इससे पहले इस सीट से आजम खान विधायक थे और इस बार उनकी पत्नी तंजीन फातिमा ने चुनाव लड़ा है।

खास बात ये है कि आजम खान की पत्नी तंजीन फातिमा खुद भी राज्यसभा सांसद हैं। लेकिन इस चुनाव में कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है। तंजीन फातिमा का मुकाबला बीजेपी के प्रत्याशी भारत भूषण के साथ है। जबकि कांग्रेस की ओर से अरशद अली खान और बसपा से जुबैर मसूद खान मैदान में है। लेकिन अब देखाना होगा की सपा अपना गढ़ बचा पाती है या नहीं।

गौरतलब हो कि इसस पहले इस सीट पर सपा नेता आजम खान का कब्जा था तह 2017 के चुनाव में उन्हें भारी बहुमत मिला था। आजम खान को 1017017 मत जबकि बीजेपी प्रत्याशी रहे शिव बहादुर सक्सेना को 55021 मत मिले थे। इस चुनाव में बसपा प्रत्याशी तीसरे नंबर पर रहे थे। लेकिन इस बार जनता ने किसे अपना नेता चुना है ये तो कुछ देर में साफ हो जाएगा।

वहीं देखना दिलचस्प होगा कि हाल ही में आजम खान पर तमान केस दर्ज हुए हैं। रामपुर की जनता ने भी आजम खान के खिलाफ जमीन हड़पने चोरी जैसे कई केस दर्ज कराएं हैं। इन विवादों में घिरे आजम खान का जनता कितना साथ देती है ये कुछ ही देर में साफ हो जाएगा।