Rampur News: यूपी के रामपुर में एक महिला बच्चों सहित प्रेमी के संग दो दिन पहले फरार हो गई। इसके बाद प्रेमी महिला को छोड़कर फरार हो गया। प्रेमी के परिजनों ने महिला को ढूंढकर वापिस रामपुर भेज दिया। अब महिला ने पुलिस से प्रेमी की शिकायत की है।
Rampur News Today: रामपुर में एक महिला का पांच साल पहले क्षेत्र के ही कमोरा गांव निवासी से शादी पूरे रीति रिवाज के साथ हुई थी। शादी के बाद महिला के बच्चे भी हो गए। महिला का पांच महीने पहले पड़ोस के ही युवक से प्रेम प्रसंग हो गया। इस दौरान धीरे-धीरे दोनों का प्रेम परवान चढ़ने लगा और दोनों ने एक साथ जीने मरने की कसमें खा लीं। इसके चलते महिला बच्चे के साथ दो दिन पहले अपने प्रेमी अंकित के बुलाने पर मुरादाबाद चली गई। एक दिन चली खोजबीन के बाद महिला को उसके बच्चे के साथ अंकित के परिजनों ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
महिला ने पुलिस को बताया कि दो दिन पहले वह अपने प्रेमी अंकित द्वारा बताई गई जगह मुरादाबाद में मिला था। वह अपने एक बच्चे के साथ पहुच गई। महिला अंकित की बताई जगह पर पहुंची तो पहले से ही मौजूद उसके दोस्त मिले। अंकित का पता पूछा तो सभी ने मना कर दिया और फोन स्विच ऑफ कर दिया। महिला ने बताया की अंकित के न मिलने पर उसने पुलिस से शिकायत की है।
पति के भाई का कहना है कि बिरादरी का सिर्फ अकेला घर होने के चलते उन पर दबाव बनाया गया। उल्टा उनके ऊपर ही दहेज का मुकदमा लिखाने का दबाव देकर महिला घर भेज दी गई। जबकि बदनामी तो उनकी हुई। थाना शहजादनगर प्रभारी ने बताया कि महिला का पारिवारिक मसला था। वह देवर के साथ चली गई थी। सभी को थाने बुलाया गया। दोनों पक्षों में समझा बुझाकर महिला को उसके पति के घर भेज दिया गया है।