रांची

गुजरात सरकार के शिष्टमंडल ने सरदार पटेल की मूर्ति अनावरण के लिए किया आमंत्रित

गुजरात से आया शिष्टमंडल का व्यापार, उद्योग एवं अन्य सामाजिक संगठनों से मिलने एवं विभिन्न सामयिक मुद्दो पर विचार विमर्श का कार्यक्रम है...
2 min read
• •
Updated: 21 Oct 2018, 8:46 PM IST
gujrat government's leaders
gujrat government's leaders

(रांची): गुजराज सरकार के राजस्व मंत्री कौशिक भाई जे. पटेल के नेतृत्व में नौ सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल रविवार को रांची पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल में राज्यसभा सांसद परिमल नथवाणी के अलावा गुजरात के विधायक और भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी शामिल है।


गुजरात में नर्मदा नदी के तट पर दुनिया की सबसे उंची लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा के अनावरण समारोह को लेकर समस्त राज्यवासियों को आमंत्रित करने के लिए गुजरात का प्रतिनिधिमंडल रांची आया है। रांची हवाईअड्डा पहुंचने पर झारखंड राज्य खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष संजय सेठ ने गुजरात सरकार के मंत्री कौशिक भाई जे. पटेल और राज्यसभा सांसद परिमल नथवाणी समेत अन्य सदस्यों का स्वागत किया।


इस मौके पर राज्यसभा परिमल नथवाणी ने कहा कि दुनिया की सबसे बड़ी प्रतिमा का अनावरण प्रधानमंत्री द्वारा किया जाना है,प्रतिमा के निर्माण में झारखंड की ओर से भी अपना योगदान दिया गया था, इसी कारण प्रतिमा का निर्माण कार्य पूरा हो जाने पर झारखंडवासियों के प्रति आभार व्यक्त करने और प्रतिमा अनावरण समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित करने के लिए वे यहां आए है।


गुजरात से आया शिष्टमंडल का व्यापार, उद्योग एवं अन्य सामाजिक संगठनों से मिलने एवं विभिन्न सामयिक मुद्दो पर विचार विमर्श का कार्यक्रम है। इसी निमित रविवार की शाम को झारखण्ड चैम्बर भवन में एक परिचय व संवाद बैठक हुई है। बैठक मे गुजरात सरकार के शिष्टमंडल ने झारखण्ड के लोगो को निमंत्रण दिया। बैठक में राज्यसभा परिमल नाथवाणी सांसद ,झारखण्ड खादी बोर्ड के अध्यक्ष संजय सेठ एवं झारखंड चेम्बर के अनेक गण्यमान्य लोग भी उपस्थित थे।


इधर, झारखंड राज्य खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष संजय सेठ ने बताया प्रतिनिधिमंडल राजधानी रांची के मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका के परिभ्रमण के साथ ही चरखे का अवलोकन करेगा। उन्होने बताया कि रांची के मोरहाबादी मैदान में राष्ट्रीय खादी एवं सरस महोत्सव का आयोजन 20 दिसम्बर 6 जनवरी तक किया जाएगा।

Published on: