(रांची): देशभर के साथ झारखंड में भी आज पुलिस संस्मरण दिवस मनाया गया और शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। इस दिवस को उन बहादुर पुलिस शहीदों की याद में मनाया जाता हैं जिन्होंने अपनी ड्यूटी के दौरान जान गवाईं। जनवरी 1960 में हुए राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों के इंस्पेक्टर जनरल के वार्षिक सम्मेलन में यह फैसला किया गया था कि आज से यानी 21 अक्टूबर को पुलिस स्मरणोत्सव दिवस मनाया जाएगा।