रांची

​​​​​नक्सलियों के बंद से सड़क आवागमन प्रभावित

बंद का शहरी जनजीवन पर कोई असर नहीं देखा गया, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में लोग कुछ भयभीत जरुर नजर आए, लेकिन इसके बावजूद कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है
2 min read
• •
Updated: 10 Jun 2018, 6:14 PM IST
jamm file photo
jamm file photo

रवि सिन्हा की रिर्पोट...

(रांची): नक्सली संगठन टीएसपीसी (तृतीय सशस्र प्रस्तुति कमेटी) द्वारा आहूत 24 घंटे के उत्तरी छोटानागपुर और पलामू प्रमंडल बंद के आह्वान से सड़क आवागमन प्रभावित हुआ।

इन इलाकों में में बाधित रहा यातायात,यात्रियों को उठानी पड़ी परेशानी

नक्सलियों के बंद के कारण रविवार को चतरा, हजारीबाग, गिरिडीह, पलामू, लातेहार और गढ़वा जिले से खुलने वाली लंबी दूरी के वाहनों का परिचालन बाधित रहा। यात्री बसों का परिचालन नहीं होने से यात्रियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा और ऑटो व अन्य छोटे वाहनों से लोग अपने गंतव्य स्थानों पर पहुंचे, लेकिन इसके लिए यात्रियों को अधिक किराया देने के लिए मजबूर होना पड़ा।

पुलिस की ओर से किए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

नक्सली बंदी को लेकर स्थानीय पुलिस-प्रशासन की ओर से राष्ट्रीय राजमार्ग और अन्य प्रमुख मार्गां पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। राष्ट्रीय राजमार्ग और अन्य सभी प्रमुख राजमार्गां पर दिनभर पुलिस गश्त जारी रही। अति उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में नक्सलियों के धरपकड़ के लिए विशेष छापामारी अभियान भी चलाया गया। गिरिडीह जिले के पासरनाथ क्षेत्र में भी नक्सलियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन चलाया गया। पुलिस पूरी तरह से सर्तक है।

ग्रामीण क्षेत्रों में भयभीत दिखाई दिए लोग

बंद का शहरी जनजीवन पर कोई असर नहीं देखा गया, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में लोग कुछ भयभीत जरुर नजर आए, लेकिन इसके बावजूद कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। इस नक्सली बंदी का रांची समेत दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल, कोल्हान और संताल परगना प्रमंडल के जिलों में कोई असर देखने को नहीं मिला।

गौरतलब है कि टीएसपीसी की ओर से संगठन के तीन सदस्यों के मुठभेड़ में मारे जाने के खिलाफ बंद का आह्नान किया गया था। बंद से आवश्यक सेवाओं को मुक्त रखा गया।

Published on: