बता दें कि किशोर बेटी के न्याय के लिए पिछले काफी समय से संघर्ष कर रहे हैं। साल 2017 के जनवरी महीने में किशोर, आमिर खान के शो सत्यमेव जयते में हिस्सा लेने के लिए साइकिल से मुंबई पहुंचे थे। जहां उन्होंने शो के माध्यम से अपनी बेटी के लिए न्याय की मांग की थी, लेकिन अफसोस बेटी को न्याय नहीं मिला। बहरहाल किशोर कुमार अब न्याय की मांग करते-करते थक चुके हैं। इसलिए उन्होंने न्याय न मिलने की स्थिति में बेटी के लिए इच्छामृत्यु चाहते हैं। फिलहाल अब ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या पीएम मोदी किशोर से मुलाकात करेंगे या नहीं।