Horrific Road Accident : दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर अनियंत्रित होकर पलटा पुलिस जवानों से भरा स्कॉर्पियो वाहन। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप के 2 जवानों की मौके पर मौत, 4 घायल। गुजरात जा रही बिहार पुलिस के जवान।
Horrific Road Accident :मध्य प्रदेश के रतलाम जिले से गुजरने वाले दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर बिहार पुलिस का वाहन भीषण हादसे का शिकार हो गया। हादसे में स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप के 2 जवानों की मौत हो गई, जबकि बिहार पुलिस की ये स्पेशल टीम गुजरात के सूरत में दबिश देने जा रही थी। इसी दौरान रतलाम जिले में स्कॉर्पियो वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें दो जवानों की मौत हो गई और 4 घायल हुए हैं।
इधर घटना की जानकारी लगते ही औद्योगिक थाना पुलिस मौके पर पहुंची और एनएचएआई कर्मचारियों की मदद से घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल जवानों को इंदौर रेफर किया जा रहा है।
दरअसल, बिहार पुलिस की स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप की टीम गया से गुजरात के सूरत किसी मामले में दबिश देने जा रही थी। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर बिहार पुलिस का स्कॉर्पियो वहां अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो उन्होंने ही घायल जवानों को बाहर निकाला। इनमें से जवानों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। रतलाम एसपी अमित कुमार ने बताया कि, बिहार पुलिस की ये टीम है, जिसमें एसआई मुकुंद मुरारी और कांस्टेबल विकास कुमार की मौत हो गई। जबकि 4 घायल जवानों में जीवधारी कुमार, मिथिलेश पासवान, रंजन कुमार और संतोष कुमार जख्मी मिले। गंभीर रूप से घायल 4 जवानों को इंदौर रेफर किया गया है।
प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो हादसे की भीषणता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि, स्कार्पियो अनिंत्रित होकर दो से तीन पर बार पलटी खाई थी, जिससे वो पूरी तरह से नष्ट हो गई है।