रतलाम

#Ratlam में 25332 किसानों ने कराए पंजीयन, अब 2 दिन शेष

रतलाम. सरकार को समर्थन मू्ल्य पर गेहूं बेचने के लिए इस साल अब तक जिले के 25332 किसानों ने पंजीयन करवाए, अब दो ओर शेष हैं क्योंकि पंजीयन की अंतिम दिनांक 7 मार्च रखी गई हैं। वैसे जिले के 64 केंद्रों पर नि:शुल्क पंजीयन की व्यवस्था की गई हैं। जिला आपूर्ति अधिकारी आनंद गोले ने […]

less than 1 minute read
Mar 05, 2026
समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन की अंतिम दिनांक 7 मार्च, 64 केंद्रों पर नि:शुल्क किया जा रहा है किसानों का पंजीयन

रतलाम. सरकार को समर्थन मू्ल्य पर गेहूं बेचने के लिए इस साल अब तक जिले के 25332 किसानों ने पंजीयन करवाए, अब दो ओर शेष हैं क्योंकि पंजीयन की अंतिम दिनांक 7 मार्च रखी गई हैं। वैसे जिले के 64 केंद्रों पर नि:शुल्क पंजीयन की व्यवस्था की गई हैं।

जिला आपूर्ति अधिकारी आनंद गोले ने बताया कि शासन निर्देशानुसार जिले में रबी विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन के लिए किसान पंजीयन व्यवस्था को सहज और सुगम बनाया है। पंजीयन की नि:शुल्क व्यवस्था के अन्तर्गत सहकारी समितियों एवं सहकारी विपणन संस्थाओं द्वारा संचालित 64 पंजीयन केन्द्रों पर पंजीयन किये जा रहे है।

यहां हो रहे सशुल्क पंजीयन
रबी सीजन में गेहूं समर्थन मूल्य पर सरकार को बेचने के लिए अब तक जिले के 25332 किसानों ने पंजीयन करवाया है, जबकि 7 मार्च अंतिम तारीख निर्धारित कर रही है, अब मात्र दो दिन शेष है। जिले के 64 केंद्रों पर पंजीयन नि:शुल्क कराने की व्यवस्था सरकार की तरफ से गई हैं। पंजीयन की सशुल्क व्यवस्था के तहत एमपी ऑनलाईन कियोस्क, कॉमन सर्विस सेंटर कियोस्क, लोक सेवा केन्द्र एवं निजी व्यक्तियों द्वारा संचालित साईबर कैफे द्वारा संचालित 288 पंजीयन केन्द्रों पर पंजीयन करवाए जा रहे है।

अंतिम तिथि के पूर्व कराए पंजीयन
किसान पंजीयन की अंतिम दिनांक 7 मार्च तक रहेगी। अत: समर्थन मूल्य पर गेहूं विक्रय करने वाले समस्त इच्छुक किसानों से आग्रह है कि वे अंतिम तिथि के पूर्व किसान पंजीयन करवा लें। जिले में अब तक कुल 25332 किसानों के पंजीयन किए जा चुके है।
आनंद गोले, जिला आपूर्ति अधिकारी

जिले में अब तक कहां कितने पंजीयन
4759- आलोट तहसील
5555- रतलाम ग्रामीण
4914- जावरा
4615- ताल
3306- पिपलौदा
1350- रतलाम नगर
543- सैलाना
203-रावटी
87- बाजना

Updated on:
05 Mar 2026 10:26 pm
Published on:
05 Mar 2026 10:25 pm
Also Read
View All

अगली खबर