
रतलाम। भारतीय ज्योतिष में शनि को न्यायाधीश का दर्जा दिया गया है। यह शिव भी है तो यह जनकल्याण कारी भी है। इसलिए शनि से भर की जरुरत नहीं है। यह केवल उन लोगो को ही दंड देता है जो किसी गुरु, वृद्ध, श्रमिक का अपमान करता है, किसी का मेहनताना बाकी रखने वाले पर शनि नाराज होकर उसे दण्डित करते हैं। ये बात रतलाम के पूर्व राज परिवार के ज्योतिषी अभिषेक जोशी ने नक्षत्रलोक में कही। वे शनि के आगामी बदलने वाली चाल पर राशियों पर होने वाले असर के बारे में बता रहे थे।
ज्योतिषी जोशी ने कहा कि अगले महीने 6 सितंबर, गुरुवार से शनि चाल बदलकर मार्गी हो जाएंगे। इसके पहले शनि वक्री स्थिति में थे। यानी टेढ़ी चाल चल रहे थे। शनि इस समय धनु राशि में है और मार्गी होने पर भी इसी राशि में रहेंगे। शनि के वक्री से मार्गी होने से वे राशियां जो लंबे समय से परेशान चल रही है, कोर्ट के चक्कर काट रही है, उनको सीधा लाभ होगा।
यहां पढे़ं राशियों पर इसका असर
मेष राशि
मेष राशि वालों को शनि कष्टकारक रहता है। मंगल के स्वामी वाले इस राशि का शनि से बेहतर संबंध नहीं होने से कार्यक्षेत्र में परेशानी आएगी। नौकरी पेशा वाले अगर कोई बदलाव चाहते है तो वो मन अनुसार नहीं होगा। नए लोगों से मित्रता तो होगी, लेकिन वो धन का नाश करेगी। आर्थिक लाभ के योग बनेंगे।
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों को कामकाज में बदलाव होगा। बेरोजगार अगर आप है तो शनि का मार्गी होना आपको जॉब में मदद करेगा। प्यार के मामलों में सफलता मिलेगी। नई योजनाएं लाभ देगी। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। गले से जुडे़ रोग होने के योग बन रहे है। इसके अलावा पुलिस से कोई परेशानी हो सकती है।
मिथुन राशि
इस राशि वालों को कामधंधे में किसी से मिलकर कार्य करने में नुकसान होगा। कड़ी मेहनत करने से ही लाभ होगा। किस्मत साथ देगी व रुका हुआ धन आएगा। क्रोध करने से बनता कार्य बिगडेग़ा। विवाह नहीं हुआ है तो इसके होने के योग बन रहे है। संतान नहीं हुई है तो खुश खबर मिलेगी।
कर्क रााशि
पुराने कर्ज व पूर्व की बीमारी से मुक्ति मिलेगी। अपनों से बडे़ लोग से तमीज से बात करें, नहीं तो परेशानी होगी। अनचाहा व्यय होगा। परिवार के साथ बाहर जाने के योग बनेंगे। यात्रा के दौरान स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। परिवार में अचानक तनाव होगा।
सिंह राशि
सिंह राशि वाले लंबे समय से कोई नए कार्य को करने पर विचार कर रहे है। धन की परेशानी से ये कार्य शुरू नहीं हो पा रहा था। शनि का मार्गी होने से अब वो योग तेजी से बनेंगे। प्रेम के मामलों में सफलता मिलेगी। आय के नए रास्ते बनेंगे। जहां कार्य करते है वहां पर अधिकारी प्रसन्न होंगे। सेहत बेहतर रहेगी।
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए शनि का मार्गी होने ने लॉटरी लगाएगा। यात्रा से धन लाभ होगा। बल्कि इसके साथ यात्रा के दौरान ही प्रेम संबंध भी बन सकते है। मानसिक रुप से शांत रहने से लाभ होगा। सेहत के मामने में लापरवाही परेशानी का कारण बनेगी। अपनी मां के सेहत के मामले में अलर्ट रहे। पूर्व के दुश्मन जागृत होंगे। कोर्ट के मामलों में लाभ होगा।
तुला राशि
तुला राशि वालों को शनि के मार्गी होने से बड़ा लाभ होगा। ये समय इनके लिए अनेक खुशियां लेकर आएगा। छोटे भाई को बड़ा लाभ अचानक होगा। यात्रा के योग बन रहे है। अगर आप नौकरी करते है तो प्रमोशन होगा। पूर्व का कोई रोग है तो समाप्त होगा। प्यार में सफलता मिलेगी। पूर्व के समय से रुका हुआ धन मिलेगा।
वृश्चिक राशि
शनि के मार्गी होने के बाद इस राशि वालों को अधिक सावधान रहने की जरुरत है। परिवार व कार्यस्थल पर विवाद होने के योग बन रहे है। आय में वृद्धि होगी। नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे है। तबादला हो सकता है। रिश्तों को बेहद सावधानी से निभाएं। गलतफहमी में बेहतर रिश्तों में टूट हो सकती है।
धनु राशि
धनु राशि में शनि के मार्गी होने से मिथुन के सप्तम भाव का लाभ मिलेगा। परिवार में तनाव होगा। थकावट होगी। जीवन में निराशा हावी होगी। गलतफहमी में दोस्तों से दूरी होगी। गले के पूर्व के रोग उभर सकते है। रुपए का नुकसान होगा। पूर्व का बकाया रुपए मिलेगा तो, लेकिन जल्दी व्यय हो जाएगा।
मकर राशि
मकर राशि वालों को तो मां कालिका व हनुमान जी की सेवा से ही लाभ होगा। जीवन में कितना ही बेहतर करें, अभी बेहतर समय आने में समय लगेगा। कार्य में देरी से मन खराब होगा। व्यय बढेग़ा। सेविंग बढ़ाने के लिए खर्च में कमी करना होगी। दूर के लोगों से मुलाकात होगी। इससे लाभ होगा।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों को तबादला का योग बन रहा है। अतिरिक्त आय के योग तो बन रहे है, लेकिन ये जल्दी खर्च भी हो जाएगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। पूर्व की बीमारी ठीक होगी। पे्रम के मामलों में सफलता मिलेगी। इस राशि वालों को नवंबर के बाद अधिक सतर्क रहना होगा।
मीन राशि
मीन राशि वालों को कामकाज में कमजोर गति परेशान करेगी। नए कार्य की शुरुआत होगी। पूर्व का निवेश लाभ देगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। पूर्व के प्रेम संबंध उजागर हो सकते है। परिवार में शांति रहेगी। सुख का समय रहेगा। नए वाहन व आवास या मकान का योग बन रहा है।
राशि अनुसार करें ये उपाय
मेष राशि वाले श्री हनुमान जी की आराधना करें।
वृषभ राशि वाले खोपरे के गोले में शक्कर का बुरा भरकर पीपल में दबाएं।
मिथुन राशि वाले पीपल में सरसों के तेल का दीपक लगाए व मीठा जल चढाए।
कर्क राशि वाले सोमवार को आटे में बाजरा मिलाकर दीपक बनाकर शिव मंदिर में लगाएं।
सिंह राशि वाले अमावस्या को आठ मजदूरो को भोजन करवाएं।
कन्या राशि वाले शनिवार को छाया दान करें व बुधवार को विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
तुला राशि वाले असहाय व मजदूरों की मदद करें।
वृश्विक राशि वाले श्री हनुमान जी की उपासना करें ब्रह्मचर्य का पालन व सुंदरकांड का पाठ करें।
धनु राशि वाले गुरुवार व शनिवार पीपल की सेवा करें। हल्दी व गुड़ मिश्रित जल पीपल को अर्पित करे।
मकर राशि वाले छाया दान करे, काले घोडे़ को उड़द का कोई पदार्थ खिलाए।
कुंभ राशि वाले हनुमान मंदिर में दर्शन करते रहें ,रुद्राभिषेक करते रहे।
मीन राशि वाले श्री राम जय राम जय जय राम जपते हुए पीपल की 54 या 108 परिक्रमा करें।