6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

घर में अकेली महिला को तीन युवकों ने पकडक़र बेहोश किया और फिर…

प्रदेश में महिलाओं के साथ अपराध थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। एक ऐसा ही शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है।
2 min read
Google source verification

इंदौर

image

Amit Mandloi

Aug 27, 2018

crime

घर में अकेली महिला को तीन युवकों ने पकडक़र बेहोश किया और फिर...

इंदौर. प्रदेश में महिलाओं के साथ अपराध थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। एक ऐसा ही शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। इंदौर के लसूडिय़ा इलाके में बर्तन चमकाने के बहाने ठगी करने के लिए तीन बदमाश पहुंचे। महिला को अकेला देख नशा सूंघाकर बेहोश कर दिया। घर में सामान टटोलने के दौरान परिचित युवक आया तो बदमाश भाग गए। युवक काफी दूर तक बदमाशों का पीछा किया व मोबाइल से वीडियो बना लिया।

लसूडिय़ा इलाके में अरंडिया बायपास पर रेखा (40) पति मुकेश के घर शुक्रवार को तीन युवक पहुंचे। पहले इन्होंने कुछ घरों में जाकर पावडर की मदद से बर्तन साफ करके महिलाओं को दिखाए। इन घरों में परिवार के सदस्य होने पर वारदात नहीं कर पाए। लेकिन रेखा को झांसे लेकर पहले एक लोटा साफ करके दिखाया। फिर अन्य बर्तन लाने रेखा अंदर गई। बदमाशों ने देखा घर में कोई नहीं है तो महिला के पीछे से घर में आ गए और रेखा को नशीला पदार्थ सूंघाकर बेहोश कर दिया। करीब डेढ़ तोला वजनी सोने के टॉप्स निकाले। एक बदमाश घर के बाहर खड़ा होकर नजर रखने लगा। दो साथी घर में अन्य सामान टटोलने लगे। इसी बीच महिला का रिश्तेदार योगेश घर आया, तो उसे देख बाहर खड़े बदमाश ने साथियों को आवाज लगाई और तीनों एक बाइक से भाग निकले। योगेश घर में आया तो महिला को बेहोश देखकर शोर मचाकर लोगों को इक_ा किया।

बाइक से योगेश ने देवास बायपास तक बदमाशों का पीछा भी किया। इस दौरान उसने मोबाइल से उनका वीडियो भी बनाया। जब बदमाश भाग निकले तो लौट आया। इस बीच परिचित गणेश कुमावत भी घर आए और महिला को अस्पताल लेकर पहुंचे। गणेश ने मामले की जानकारी लसूडिय़ा पुलिस को दी। पुलिस को उन्होंने संदेही बदमाशों का वीडियो भी दिया है। जांच के बाद मामले में केस दर्ज किया जाएगा। महिला के सामान्य होने पर उससे भी घटना को लेकर पूछताछ की जाएगी।