5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महू-नीमच हाईवे पर भीषण हादसा, यात्री बस पलटी, 28 घायल

महू-नीमच हाईवे पर रत्तागिरी फंटे के यहां हाल ही में एक कार की दुर्घटना में दो की मौत के बाद गुरुवार और शुक्रवार की दरमियानी रात फिर से बड़ा हादसा हो गया। यात्री बस पलटने से उसमें सवार 28 यात्री घायल हो गए।
2 min read
Google source verification

रतलाम

image

Kamal Singh

Sep 04, 2026

ratlam news

हादसे वाली बस


रतलाम. महूृ-नीमच हाईवे इन दिनों हादसों का हाईवे बनता जा रहा है। कुछ दिन पहले कार हादसे में दो की मौत के बाद गुरुवार और शुक्रवार की दरमियानी रात करीब एक बजे स्लीपर कोच यात्री बस स्लीप होकर पलटी खा गई। अजमेर से नासिक जा रही इस बस में सवार यात्रियों में से 28 को चोंटे आई है। सभी का मेडिकल कॉलेज में इलाज किया जा रहा है।

बिलपांक थाना प्रभारी अय्यूब खान ने बताया हादसा उस समय हुआ जब अजमेर से नाासिक तक चलने वाली स्लीपर कोच बस रात करीब एक बजे रत्तागिरी फंटे के यहां पहुंची। बारिश के बीच चालक का बस पर नियंत्रण नहीं रहा और वह टर्न वाले हिस्से में पहुंचते ही स्लीप होने लगी। चालक ने उसे संभालने का प्रयास किया किंतु सफल नहीं हुआ और बस पलटी खा गई। सूचना मिलते ही पुलिस बल और एंबुलेंस को मौके पर भेजकर स्वयं भी पहुंचे। यात्रियों को बस से निकालकर मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। सभी भर्ती घायलों की हालत ठीक है।

ज्यादातर राजस्थान के यात्री घायल

बस अजमेर से नासिक जा रही थी और इसमें सवार ज्यादातर यात्री राजस्थान के अलग-अलग जिलों के रहने वाले थे। कुछ यात्री मंदसौर जिले के भी घायल हुए हैं। सभी घायलों का मेडिकल कॉलेज में इलाज किया जा रहा है। घायलों में 12-14 साल के बच्चों से लेकर 60 साल के यात्री भी हैं। कुछ यात्रियों को हाथ और पैर में फ्रैक्चर होने की जानकारी भी सामने आई है।

कार का हो चुका हादसा

रत्तागिरी फंटे के यहां कर्व पर कुछ दिन पहले राऊ से सांवरियाजी की यात्रा करने निकले चार दोस्तों की कार हादसे का शिकार हो चुकी है। यह हादसा भी रात के समय ही हुआ था। इसमें दो दोस्तों की मौत हो गई थी जबकि दो घायल हुए थे। कार चालक को झपकी लगी और कार डिवाइडर से होते हुए सामने से आ रहे ट्रक से जा टकराई थी। चालक की भी मौत हो गई थी।

ये हैं घायल

  • मुन्नी पति बसीर 50 साल
  • निहाल हनीफ युसूफ - 60 साल
  • कमलेश पिता शंभू गिरी 30 साल
  • राजकुमार पिता लेहरुलाल 33 साल
  • कौसर पिता शाहिद 18 साल
  • फारीना पति हुसैन 38 साल
  • मन्नू पिता रवि 68 साल
  • अलतमश पिता शमशाद 11 साल
  • नाजिया पिता नासीर 12 साल
  • भेरुलाल पिता गजानंद 37 साल
  • सैनाज पति मुख्तार कुरैशी 35 साल
  • साजिया पिता नासीर कुरैशी 12 साल
  • अमीर कुरैशी पिता अब्दुल 32 साल
  • मुख्तार कुरैशी पिता अजीद 50 साल
  • साबीर पिता अब्दुल वाहिद 28 साल
  • अयान पिता हुसैन 23 साल
  • वली मोहम्मद पिता अब्दुल साबुत 49 साल
  • हमजा पिता मुख्तार 23 साल
  • रवि पिता गौरव 30 साल
  • हुसैन साबिर मोमीन पिता साबीर मोमीन 52 साल
  • कृष्णा पिता रवि 26 साल
  • मलका पति वाहीद कुरैशी 60 साल
  • अरशा पिता फिरोज 12 साल
  • साइना पति साकिर 40 साल
  • अनीता पति सूरज 30 साल
  • अमीना पति निहाल हनीफ 51 साल
  • रूपाराम पिता धानूजी 42 साल
  • फिरोज पिता अब्दुल 45 साल