1 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ratlam news : महू-नीमच हाईवे पर भीषण हादसा, ट्रक में घुसी कार, दो की मौत

राऊ से चार दोस्त सांवरियाजी के दर्शन के लिए जा रहे थे। बिलपांक थाने के रत्तागिरी चौराहे पर कार चालक कार पर नियंत्रण नहीं रख पाया और कार कर्व के यहां अचानक ही टर्न हुई और दूसरी लेन पर सामने से आ रहे ट्रक में जा घुसी, दो की मौत हो गई जबकि दो घायल है।
2 min read
Google source verification

रतलाम

image

Kamal Singh

Sep 01, 2026

ratlam news

हाइड्रा से कार को सड़क से उठाकर साइड में किया

रतलाम. महू-नीमच हाईवे पर इंदौर रोड स्थित रत्तागिरी फंटे के यहां सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात करीब दो से तीन बजे के बीच भीषण सडक़ हादसा हो गया। इंदौर तरफ से रतलाम तरफ आ रही कार अनियंत्रित होकर दूसरी तरफ की लेन में चल रहे ट्रक में जा घुसी। इससे दो लोगों की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए। प्रारंभिक रूप से कार चालक को नींद की झपकी लगने से हादसा होने की बात सामने आ रही है।

बिलपांक थाना प्रभारी अय्यूब खान ने बताया महू-नीमच हाईवे के रत्तागिरी के यहां यह हादसा हुआ। कार में सोहनसिंह पिता बापूसिंह डाबी (56), मुकेश पिता मानसिंह गहलोत (45), देवकरण पिता कन्हैयालाल मालवीय (43) और सावन पिता आसाराम मालवीय (28) सवार थे। हादसा इतना भीषण था कि इसमें दो लोग सोहनसिंह और मुकेश की मौत हो गई जबकि देवकरण और सावन घायल हो गए। कार सवार सभी चार लोग (चालक सहित) रात करीब 12.30 बजे राऊ से सांवरियाजी के दर्शन के लिए निकले थे। राऊ से निकलने के बाद इन लोगों ने लेबड़ में खाना खाया और फिर कार से रवाना हुए। खाना खाने के बाद तीन लोग कार में सो गए जबकि चालक कार चला रहा था।

झपकी लगी और हो गया हादसा

रत्तागिरी के यहां कार चालक को भी संभवत: झपकी लगी और वह डिवाइडर तोडक़र दूसरी लेन में सामने से आ रहे ट्रॉले से जा टकराई। इसमें चालक साइड में बैठा सोहनसिंह की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चालक मुकेश गंभीर रूप से घायल हुआ। बाद में इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।

ट्रक जब्त कर लिया

थाने के एएसआई सतीश ठाकुर ने बताया कि दोनों मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। घायलों को उनके परिजन इंदौर ले गए हैं। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। दुर्घटना के बाद पुलिस ने ट्राला जब्त कर थाने पर खड़ा करवा दिया है।