अमित शाह ने बोली ये बड़ी बात, खुश हो जाएंगे किसान
रतलाम। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शनिवार को मालवा के दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने इंदौर, झाबुआ, रतलाम व उज्जैन जिले में अनेक कार्यक्रम में किसानों के लिए जो कहा, वो जानकर किसान खुश हो जाएंगे। शाह ने रतलाम जिले के जावरा में अपने भाषण को किसान, गरीब, फसल से लेकर मोदी, आर्थिक विकास पर केंद्रीत रखा। इसमे किसानों को केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा 2 लाख 11 हजार करोड़ रुपए देने की बात हो या एमएसपी बढ़ाकर रबी खरीफ के दाम लागत से डेढ़ गुना करने की बात हो, शाह ने कही है।
शाह ने सीएम शिवराज सिंह चौहान की उपस्थिति में कहा कि फिर से सरकार बनने पर 2022 तक किसानों को लागत से दो गुना मिलने लगेगा। शाह यही तक नहीं रुके, उन्होंने एनआरसी लागू करने का मामला उठाया। देशभर में 40 लाख घुसपैठियों को बाहर भेजने की बात बोली। कार्यकर्ताओं को बूथ जीतने का मंत्र दिया। इसके साथ कहा कि बूथ जीता तो चुनाव भी जीत जाएंगे।
दुनिया में बढ़ रही ताकत
इन सब के बीच शाह ने भारत की ताकत दुनिया में बढऩे की बात भी बोली। शाह ने कहा कि भारत यूपीए सरकार के समय विश्व में 9वें नंबर था, हम इसको 6वें नंबर पर लेकर आए है। जब शिवराज सिंह शपथ लेंगे, तब तक हम इसको 5वें नंबर पर ले आएंगे। पूर्व पीएम मनमोहन सिंह पर कटाक्ष करते हुए शाह ने कहा कि वे यूपीए चैयरपर्सन सोनिया गांधी द्वारा दिए गए पन्ने पढ़ते थे।
सरकार की योजनाओं का बखान किया
शाह ने केंद्र से लेकर मध्यप्रदेश तक सरकार की योजनाओं का बखान किया। शाह ने अपने भाषण में बताया कि एमपी के सीएम के नेतृत्व में पांच मुख्यमंत्रियों की कमेटी बनी। इसके जिम्मे पूरे देश के किसानों की आय दोगुना कने का काम है। वर्ष 2003 के बजट में कांगे्रस ने किसानों को 2915 करोड़ रुपए दिए थे, शिवराज सरकार ने 2018 के बजट में इसको बढ़ाकर 23900 करोड़ रुपए दिए है।
सीएम ने बोली ये बात
सीएम शिवराज सिंह ने कहा कि किसानों के लिए जो किया है, वो गिनाने लगूंगा तो रात हो जाएगी। किसान भी जानते है कि सरकार ने उनके लिए काफी कुछ किया है। नर्मदा का पानी मालवा में लाए, मालवा को रेगिस्तान बनने से रोका, अगला लक्ष्य चंबल में नर्मदा का पानी लाना है।