
congress hindi news
रतलाम। चुनावी आचार संहिता लगने के पूर्व बांगरोद में शनिवार को जीत के संकल्प के लिए हुई बैठक से एक धड़ा नदारत रहा। ये वो धड़ा है जो शुरू से स्थानीय प्रत्याशी की मांग करते हुए ब्लॉक कांग्रेस में अपना नया अध्यक्ष बना चूका है। ये सब तब हुआ जब बैठक में जिला प्रभारी व एआईसीसी सदस्य धीरुभाई पटेल उपस्थित रहे।
जिला कांगे्रस के मीडिया प्रभारी शेरू पठान ने बताया कि बांगरोद में ब्लॉक कांगे्रस की बैठक का आयोजन जिला कांगे्रस ने शनिवार को रखा था। इसके लिए गांव-गांव में सूचना देने का कार्य तीन दिन से जारी था। बैठक में अतिथि के रूप में एआइसीसी सदस्य व जिले के प्रभारी धीरूभाई पटेल, जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश भरावा, कार्यवाहक अध्यक्ष दिनेश शर्मा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष राजेश दवे, जिला पंचायत उपाध्यक्ष डीपी धाकड़, जिला युवक कांगे्रस अध्यक्ष जगदीश पाटीदार, यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव संजय चौधरी आदि बांगरोद पहुंचे। बैठक में कांगे्रस को मजबूत करने, चुनाव में जिसे टिकट मिले उसको चुनाव में जिताने आदि विषय पर नेताओं ने भाषण दिए। इन्होंने अपने भाषण के दौरान कार्यकर्ताओं से हाथ उठवाकर संकल्प दिलवाया कि वे पार्टी के लिए ही कार्य करेंगे।
गायब रहा दूसरा गुट
इस दौरान बड़ी बात ये कि बैठक से दूसरा गुट पूरी तरह से नदारत रहा। कुछ दिन पूर्व गांव में स्थानीय प्रत्याशी की मांग करने वाले कार्यकर्ताओं ने बैठक की थी। इसमे ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष जगदीश गुजराती को मनोनीत कर दिया था। शनिवार की बैठक में गुजराती, एहमद अली नायता, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष दिलीप कुमावत, राकेश व्यास आदि से जुडे़ कार्यकर्ता व ये स्वयं भी बैठक में नहीं पहुंचे। बता दे कि इनके अलावा अलग-अलग स्तर पर पार्टी से स्थानीय प्रत्य्राशी की मांग हो रही है। इसके लिए 8 अक्टूबर को दिल्ली में युवक कांगे्रस के प्रदर्शन में भी कार्यकर्ता जा रहे है। वहां पर राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से मिलने के लिए समय मांगा गया है। हालाकि अब तक मुलाकात का समय राष्ट्रीय अध्यक्ष गांधी ने नहीं दिया है।
Published on:
07 Oct 2018 07:03 am
बड़ी खबरें
View Allरतलाम
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
