सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना
इंद्रलोक नगर निवासी रोमा सिंह बताती हैं कि छठ उनके परिवार के लिए केवल पर्व नहीं, बल्कि आस्था और परंपरा का महापर्व है। शुक्रवार को सुबह से ही पूजन और प्रसाद की तैयारियां शुरू हो जाएंगी। चार दिनों तक चलने वाले इस अनुष्ठान में शुद्धता, संयम और नियमों का विशेष ध्यान रखा जाता है। व्रती कठिन निर्जला उपवास रखकर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करती हैं। पहले दिन नहाय-खाय से शुरू होने वाली परंपरा में दूसरे दिन खरना, तीसरे दिन डूबते सूर्य और चौथे दिन उगते सूर्य को अघ्र्य दिया जाएगा। इसके साथ ही छठ महापर्व का समापन होगा।