
टीडीएस नहीं चुकाने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई
सूरत
आयकर विभाग की टीडीएस रेंज ने टीडीएस डिफॉल्टर्स के खिलाफ कार्रवाई करने का फैसला किया है। सितम्बर के अंत तक जिन लोगों ने टीडीएस नहीं चुकाया या कम टीडीएस जमा कराया है विभाग ने ऐसे 50 से अधिक लोगों की सूची तैयार की है और जल्दी ही उन पर कार्रवाई की जाएगी।
टीडीएस रेंज को वर्तमान वित्तीय वर्ष 2018-19 में 3600 करोड़ रुपए का लक्ष्य दिया गया है। इसके मुकाबले अभी तक विभाग ने 1650 करोड़ रुपए की वसूली की है। पिछले वित्तीय वर्ष में विभाग को 3043 करोड़ रुपए का लक्ष्य दिया गया था। टीडीएस विभाग ने इस साल लक्ष्य को हासिल करने के लिए अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं। हाल में ही विभाग ने बैंक के अधिकारियों की गलती सुधारने के लिए सेमिनार का आयोजन किया था। सितंबर के अंत तक टीडीएस का दूसरा हफ्ता जमा होता है। इस बार भी टैक्स डिडक्टर्स ने बड़ी रकम टीडीएस के तौर पर जमा कराई है। विभाग अब जिन लोगों ने पिछले सितंबर की अपेक्षा कम टीडीएस जमा कराने वाले या बिल्कुल टैक्स जमा नहीं करने वाले डिडक्टर्स की सूची बना रहा है। अभी तक पचास से अधिक डिडक्टर्स की सूची विभाग ने बना ली है। जल्दी ही इनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि पिछले साल विभाग ने कई डिडक्टर्स के खिलाफ कार्रवाई की थी। इस साल भी विभाग जो लोग लंबे समय से लापता हैं या टीडीएस जमा करने में आनाकानी कर रहे हैं, उनके खिलाफ प्रोसिक्यूशन करने की तैयारी कर रहा है।
स्वाइन फ्लू के छह नए मरीज भर्ती
स्वाइन फ्लू के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। शनिवार को सूरत शहर में पांच, वहीं जिले में एक मिलाकर स्वाइन फ्लू पॉजिटिव के नए छह मरीज दर्ज किए गए। इसके साथ कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 77 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक नए छह पॉजिटिव मरीजों में योगी चौक निवासी 4 वर्षीय बच्ची, नाना वराछा निवासी 87 वर्षीय वृद्ध, उधना दरवाजा क्षेत्र निवासी 79 वर्षीय वृद्ध, पालनपुर जकातनाका निवासी 38 वर्षीय महिला, पाल निवासी 24 वर्षीय युवती और ओलपाड क्षेत्र निवासी 66 वर्षीय वृद्ध शामिल है। सभी मरीज सूरत की अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती है। शनिवार को नए छह मरीज दर्ज होने के साथ स्वाइन फ्लू के कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 77 पर पहुंच गई है।
Published on:
06 Oct 2018 09:09 pm
बड़ी खबरें
View Allसूरत
गुजरात
ट्रेंडिंग
