
मतदाताओं को जागरुक करने नगर में निकाली गई बाइक रैली, क्षेत्रीय भाषा में गुनगुनाया गीत
मतदाताओं को जागरुक करने नगर में निकाली गई बाइक रैली, क्षेत्रीय भाषा में गुनगुनाया गीत
शहडोल .कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनुभा श्रीवास्तव की अगुवाई में शनिवार को नगर में बाइक रैली निकाली गई। बाइक रैली में शामिल युवाओं ने नगर का भ्रमण कर मतदाताओं को मतदान करने के लिए प्रेरित किया। रैली में युवाओं ने मतदाताओं को मतदान करने के प्रति जागरुक करने के लिए क्षेत्रीय भाषा में गीत भी प्रस्तुत किए, मतदाता जागरूकता बाइक रैली पॉलिटेक्निक ग्राउंड से प्रारंभ होकर फव्वारा चौराहा, गांधी चौराहा, बुढार चौराहा, बाणगंगा चौराहा होते हुए नगर के विभिन्न वार्डों का भ्रमण करते हुए, कलेक्टर कार्यालय में रैली समाप्त हुई। रैली में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एसकृष्ण चैतन्य, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीण सिंह, संयुक्त कलेक्टर रमेशसिंह,जिला शिक्षा अधिकारी उमेश धुर्र्वे, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मुद्रिका सिंह एवं बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए।
अवैध मदिरा विक्रय के विरुद्ध कार्रवाई
लाइसेंस शर्तों के उल्लंघन पर 347 प्रकरण कायम , 4 लाख 52 हजार की राशि वसूल
. विधानसभा निर्वाचन को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर अनुभा श्रीवास्तव के निर्देशन में जिला आबकारी अधिकारी एससी चौधरी के मार्गदर्शन में जिले में 1 अगस्त 2018 से 30 सितंबर 2018 तक 217 आपराधिक प्रकरण कायम किए किए जा कर 486 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब 1550 किलो ग्राम मऊ का लाभ तथा 108 लीटर देशी विदेशी मदिरा आरोपियों के कब्जे से जप्त किया जाकर नया लीन कार्यवाही की गई। जिला आबकारी अधिकारी श्री एस.सी. चौधरी ने बताया कि शहडोल जिले के लाइसेंसयों की कुल 29 देसी विदेशी मदिरा दुकानों में लाइसेंस शर्तों की अवहेलना करने पर के विरुद्ध 116 विभागीय प्रकरण पंजीबद्ध किए जा कर शास्ती के रूप में कुल 1 लाख 71 हजार 600 रुपये जिला कोषालय में जमा कराए गए। उन्होंने बताया कि चालू वित्त वर्ष 1 अप्रैल 2018 से 5 सितंबर 2018 तक जिले में कुल 640 आपराधिक प्रकरण कायम किए गए। इसी प्रकार उक्त अवधि में जिले की 29 देशी एवं विदेशी मदिरा दुकानों के लाइसेंसयों के लाइसेंस शर्तों के उल्लंघन एवं दुकान निरीक्षण में पाई गई अनियमितता पर कुल 347 विभागीय प्रकरण कायम किए जा कर लाइसेंसो से अब तक कुल 4 लाख 52 हजार 400 रूपये की राशि वसूल की गई है। उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश विधानसभा निर्वाचन 2018 तक जिले में आबकारी दल द्वारा निरंतर गश्त एवं मदिरा दुकानों की चेकिंग की जा रही है एवं अवैध मदिरा विक्रय परिवहन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है यह कार्य सतत जारी रहेगा।
Published on:
06 Oct 2018 08:49 pm
बड़ी खबरें
View Allशहडोल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
