कैसे बनेगी केंद्र में कांग्रेस की सरकार ? राहुल गांधी की करीबी ने खोला राज…
Also Read
View All
रतलाम. इस वैलेंटाइन डे स्पेशल होने वाला है, पुणे महाराष्ट्र के फूलों से रतलाम वाले प्यार का इजहार करेंगे। इसके लिए कई कलर में डच गुलाब की बड़ी खेप रतलाम के मार्केट में उतरी हैं। डच गुलाब मार्केट में प्रेमियों को लुभा रहेवैलेंटाइन डे का खुमार तो वैसे 7 फरवरी से चढऩे लगा हैं, मार्केट […]
रतलाम. इस वैलेंटाइन डे स्पेशल होने वाला है, पुणे महाराष्ट्र के फूलों से रतलाम वाले प्यार का इजहार करेंगे। इसके लिए कई कलर में डच गुलाब की बड़ी खेप रतलाम के मार्केट में उतरी हैं।
डच गुलाब मार्केट में प्रेमियों को लुभा रहे
वैलेंटाइन डे का खुमार तो वैसे 7 फरवरी से चढऩे लगा हैं, मार्केट में डच गुलाब की मांग को देखते हुए व्यापारियों ने पुणे महाराष्ट्र से डच गुलाब मंगवाए है। लाल, सफेद, गुलाबी, पीले, क्रीम और हल्के पर्पल बैंगनी डच गुलाब मार्केट में प्रेमियों को लुभा रहे हैं।
हर एक दिन को सेलिब्रेट
वैलेंटाइन डे के लिए 7 से 14 फरवरी तक हर एक दिन को सेलिब्रेट किया है। प्रेमी-प्रेमिका के साथ पति पत्नी एक दूसरे को गिफ्ट देकर वैलेंटाइन वीक सेलिब्रेट करते हैं। आज आखिरी दिन इस वीक का महत्वपूर्ण दिन है। इस दिन अपने दिल के करीब रहने वाले इंसान को गिफ्ट देकर लोग अपने प्यार का इजहार करते हैं।
सिंगल रेड डच गुलाब की काफी मांग
माणकचौक फूल व्यापारी गगन माली ने बताया कि वैलेंटाइन डे को लेकर डच गुलाब अलग-अलग रंगों में उपलब्ध हैं। 700-800 डच बंडल और रेड डच पर फूल 50 रुपए और कलर में 80-100 रुपए तक खरीद रहे हैं। डच पुणे, महाराष्ट्र से इंदौर आकर रतलाम पहुंच रहा हैं। ज्यादातर लोग बुके, सिंगल डच आदि की मांग कर रहे हैं, अपने पार्टनर को ज्यादातर लोग सिंगल रोज देते हैं, क्योंकि ये कम बजट में आसानी से उपलब्ध हो जाता है। लग्नसरा का भी सीजन काफी अच्छा चल रहा हैं।
वैलेंटाइन डे डच गुलाब के नाम
फूल व्यापारी तेजपाल रेडा ने बताया कि वैलेंटाइन डे के लिए डच की मांग रहती है, स्थानीय और इंदौर आदि स्थानों से माल आ रहा हैं। साथ ही महाशिवरात्रि और शादियों का सीजन चल रहा हैं तो फूलों की अच्छी मांग हैं और भाव भी किसानों को अच्छे मिल रहे हैं। पूर्व में डच गुलाब 20-30 रुपए प्रति नग था अब 50 रुपए नग में रेड डच मिल रहा हैं। इसके अलावा कश्मीरी गुलाब 100 रुपए किलो, डिवाइन गुलाब 70-80 रुपए किलो के भाव हैं। साथ ही 40-50 रुपए किलो गुलाब, बिजली 20-25 एवं लाल गेंदा 40-50 और पीला-30-35 और 45-50 रुपए किलो कलकत्ती के भाव चल रहे हैं।