
सिंधु सेना, लाल सांई चालिहा समिति की ओर से चेटीचण्ड भगवान झूलेलाल जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया। शुरुआत में कालिका माता सेवा ट्रस्ट अध्यक्ष राजाराम मोतियानी, पंचायत सचिव रमेश चोयथानी, गीता चोयथानी, रोहित बदलानी, तरुण सोनी, जय टेकचंदानी, हरिश मोतियानी, राधाकिशन आदि ने हवन कर भगवान झूलेलाल की प्रतिमा का पंचामृत्र से अभिषेक एवं श्रृंगार पूजन कर आरती की।
यहां यहां हुआ स्वागत
वाहन रैली शहर के विभिन्न मार्गो से भ्रमण करते हुए कालिका माता पर समाप्त हुई। रैली का स्टेशन रोड़ पर रवि गुरयानी, दो बत्ती चौराहे पर रमेश चोयथानी, विजयसिंह चौहान, समीर चौबे, देवानंद खेरवानी, न्यू रोड़ पर भारतीय सिंधु सेना के राजमलकानी, जय टेकचंदानी, रमेश करनानी, चांदनी चौक पर स्वर्णकार समाज मोहन सोनी ने रैली का स्वागत किया। महोत्सव के समापन पर तरुण सोनी एवं पंकज मोदी ने आभार माना।
भगवान झूलेलाल का जयघोष
हवन पूजन अभिषेक के बाद चेटीचंड झूलेलाल जन्मोत्सव के अन्तर्गत दादी कुंदी दरबार टीआईटी रोड़ से वाहन रैली निकाली गई। जिसकी शुरुआत सिंधी पंचायत के अध्यक्ष आरके सतवानी, सिंधु सेना राष्ट्रीय अध्यक्ष देवानंद फेरवानी, संरक्षक चन्द्रप्रकाश अवतानी आदि ने झंडी दिखाकर की। रैली में भगवान झूलेलाल का जयघोष करते हुए बड़ी संख्या में युवा वर्ग, महिलाएं एवं वरिष्ठजन अपने-अपने वाहनों के साथ निकले। इस अवसर पर सिंधु सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष फेरवानी, संरक्षक मुरली अवतानी का स्वागत किया।
यह समाजजन हुए शामिल
इस मौके पर हीरा भाग्यवानी, अशोक हेमनानी, महेश केवानी, वंश मोतियानी, धनराज लालवानी, भागेश्वरी लालवानी, तुलसी बहखानी, नरेन्द्र उपाध्याय, चंद्रप्रकाश अवतानी, मनोहर पुजारी, भजनलाल पनवानी, मन्नू शिवानी, नरेन्द्र मेघानी, लाल भगवानी, हरिश पंजवानी, रामधुनी मंडली के हरिश भाग्यवानी, विनोद जेठवानी आदि उपस्थित थे ।