
Bharat Jodo Nyay Yatra in MP Live: राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का मध्य प्रदेश में आज अंतिम दिन है। राहुल गांधी 6 मार्च की सुबह 9 बजे बडऩगर से शुरू हुई। यहां राहुल गांधी महिला संवाद कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। बदनावर में राहुल गांधी का रोड शो है। मध्य प्रदेश में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का अंतिम पड़ाव सैलाना है। इसके बाद राहुल गांधी की न्याय यात्रा राजस्थान में प्रवेश करेगी।
- भारत में बेरोजगारी से तंग आकर हर घंटे 2 युवा आत्महत्या करते हैं।
- 20-24 साल के युवाओं में बेरोजगारी दर 44.49% है।
- कुल 30 लाख से ज्यादा सरकारी पद खाली हैं।
- आज देश में 45 साल में सबसे ज्यादा बेरोजगारी है।
- अब इन सभी समस्याओं का अंत होने वाला है।
- 'युवा न्याय' की स्थापना होने वाली है।
कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने बुधवार को इंगोरिया से अपना रोड शो प्रारंभ करने के पहले कार्यकर्ताओं और कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक की। उन्होंने कार्यकर्ता से कहा कि किसानों पर होने वाले अत्याचार के खिलाफ न्याय योद्धा बनें। हमारी सरकार बनी तो भूमि अधिग्रहण बिल पास करेंगे। राहुल ने कहा कि सरकार जबरदस्ती फसलों पर बुलडोजर चलवा रही है। किसानों को उचित मुआवजा दिया जाएगा। इस दौरान राहुल ने पिछड़े वर्ग के लोगों से भी मुलाकात की।
तय कार्यक्रम से करीब तीन घंटे की देरी से रोड शो (Road Show) शुरू हुआ। 11 बजकर 50 मिनट पर राहुल गांधी के काफिले से पहले डोम से बाहर उनके साथ चल रहे चार बड़े कंटेनर निकले। बड़नगर में राहुल गांधी का रोड शो प्रस्तावित था, लेकिन इंगोरिया से करीब 3 घंटे देर से निकलने के कारण वे बड़नगर में नहीं रुके।
मंच पर कार्यकर्ता स्वागत के लिए खड़े थे, लेकिन कारवां में शामिल सभी गाड़ियां सीधी निकल गई। स्वागत के लिए लाए गए फूल धरे रह गए। एक कार्यकर्ता राहुल गांधी को देने के लिए हाथ से बनाया चित्र लेकर आया था, लेकिन वह नहीं दे सका।
- बड़नगर रास्ते पर गजानंद नगरी में युवाओं के अधिकारों को लेकर आमसभा संबोधन
- धार जिले में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा बदनावर विधानसभा पहुंचेगी।
- यहां पर राहुल गांधी रोड शो करेंगे।
- इसमें 550 से अधिक जवान तैनात किए गए हैं।
- दोपहर का लंच भी राहुल गांधी यहीं करेंगे।
- दोपहर 3 बजे न्याय यात्रा रतलाम पहुंचेगी।
- जबकि 4 बजे सैलाना में प्रवेश करेगी।
- बता दें कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा राहुल की लोकसभा चुनाव की तैयारी है। चूंकि धार लोक सभा सीट एक एसटी सीट है।
- कांग्रेस ने यहां 2009 में अंतिम बार अपनी जीत दर्ज कराई थी।
- ऐसे में यह कहना गलत न होगा कि राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा के माध्यम से इस सीट पर सेंधमारी का प्रयास जरूर करेंगे।
- रतलाम लोकसभा सीट एसटी के लिए रिजर्व है। इस सीट पर भाजपा काबिज है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के जरिए कांग्रेस इसे हथियाने का प्रयास करेगी।
- बता दें कि कांग्रेस ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए मंगलवार को अपने चुनावी घोषणा पत्र के मसौदे को अंतिम रूप भी दिया।
- चुनावी घोषणा पत्र का ये मसौदा ‘न्याय के पांच स्तंभों’ पर केंद्रित रहने वाला है।
- इसमें पार्टी ‘रोजगार का अधिकार’ देने, पेपर लीक के खिलाफ सख्त कानून बनाने, जाति जनगणना कराने तथा ‘अग्निवीर’ योजना को खत्म करने जैसे कई बड़े वादों की घोषणा कर सकती है।
भारत जोड़ो न्याय यात्रा में राहुल गांधी ने बड़ा बयान दिया, कहा कि 'मैं आऊंगा तो देश का एक्स रे कराऊंगा। देश का एक्स रे होगा जाति आधारित जनगणना।' आपको बता दें कि लोक सभा चुनावों में जीत के लिए कांग्रेस लगातार मोदी सरकार पर निशाना साध रही है।
बात चाहे किसान आंदोलन की हो या फिर जाति आधारित जनगणना की। दरअसल जातिगत जनगणना हर दस साल में की जाती है। आखिरी बार देश में जातिगत जनगणना 1931 में की गई थी। लेकिन इन लोक सभा चुनावों से पहले कांग्रेस जनता से जातिगत जनगणना कराने का वादा कर रही है।
राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान मध्यप्रदेश में राहुल ने पुलिसकर्मी की नेम प्लेट पढ़कर कहा, डीएस सिकरवार, आप जो रायफल लिए हो या तो 9 एमएम की पिस्तौल मिलती है, वो पहले हमारे देश की सरकारी फैक्ट्री में बनती थी...अब उस पर अडाणी का नाम प्रिंट होकर आ रहा है।
अडाणी के नाम से बनने वाले हथियार इजरायल की कंपनी बना रही है। उसमें पार्टनर अडाणी को बना दिया है। यानी हमारे देश में सरकारी फैक्ट्री में रायफलपिस्तौल बनाने वाले घर बैठ गए। रोजगार इजरायल, चीन को दिया जा रहा है। अब तो कारतूस से लेकर ड्रेस व शूज में भी अडाणी का नाम ही प्रिंट होकर आएगा।
कांग्रेस ने देश में चुनावों की सुचिता पर सवाल उठाए हैं। कहा कि सत्ता पक्ष द्वारा चंदे का धंधा चला चलाया जा रहा है। बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने 15 फरवरी को इलेक्टोरल बॉन्ड बैन करते हुए 6 मार्च तक इलेक्टोरल बॉन्ड डोनर के नाम सार्वजिनक करने के आदेश दिए थे, लेकिन SBI ने 30 जून तक का समय मांगा है। कांग्रेस ने कहा, वह इलेक्टोरल बॉन्ड का डेटा देना नहीं चाहते। पूछा कि डिजिटल बैंकिंग के युग में एक क्लिक पर 22,217 इलेक्टोरल बॉन्ड का डेटा निकालने के लिए SBI को 5 महीने क्यों चाहिए! कहा, यह वही SBI है, जिसके 48 करोड़ बैंक अकाउंट, 66,000 ATM और लगभग 23,000 ब्रांच हैं।