21 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bharat Jodo Nyay Yatra: एमपी में राहुल बोले, मोदी जी चाहते हैं मोबाइल देखते रहो, जय श्री राम बोलो और भूखे मर जाओ

Bharat Jodo Nyay Yatra in MP: लोक सभा चुनाव से पहले राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा मध्य प्रदेश में है। मंगलवार को सारंगपुर से शुरू हुई भारत जोड़ो न्याय यात्रा शाजापुर होते हुए उज्जैन पहुंची है। यहां राहुल गांधी सबसे पहले महाकाल के दर्शन करेंगे और उसके बाद अपने निर्धारित कार्यक्रम शुरू करेंगे। उज्जैन पहुंचने से पहले राहुल गांधी अपने बयानोें को लेकर फिर चर्चा में आ गए...

2 min read
Google source verification
bharat_jodo_nyay_yatra_in_mp_rahul_gandhi_said_modi_wants_to_looking_mobile_and_jai_sree_ram_bolo_aur_bhukhe_mar_jao_in_shajapur.jpg

Bharat Jodo Nyay Yatra in MP: राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याया यात्रा उज्जैन पहुंच चुकी है। लेकिन उज्जैन पहुंचने से पहले शाजापुर में राहुल गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी पर निशान साधा। राहुल गांधी ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी चाहते हैं कि तुम मोबाइल पर लगे रहो...राहुल ने आगे कहा कि जय श्री राम बोलो और भूखे मर जाओ। आपको बता दें कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 2 मार्च से मध्य प्रदेश में हैं। तब से अब तक कई बयानों को लेकर वे चर्चा में बने हुए हैं। यहां जानें सारंगपुर से शाजापुर में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान और क्या बोले राहुल गांधी...

- मोदी जी चाहते हैं कि आप दिनभर मोबाइल पर रहो

- जय श्री राम बोलो और भूखे मरो


शाजापुर में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत में ही भाजपा कार्यकर्ता पार्टी का झंडा लेकर मौजूद थे। उन्होंने राहुल गांधी का स्वागत मोदी-मोदी नारे लगाकर किया। मोदी के नारे सुनकर राहुल गांधी खुद गाड़ी से उतरे। भाजपा कार्यकर्ताओं के पास पहुंचे। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने जय श्री राम के नारे भी लगाए। कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के हाथ में आलू दे दिए। आलू देते हुए कहा कि आलू से सोना बना दीजिए। बताते चलें कि सोशल मीडिया पर राहुल गांधी का आलू से सोना बनाने वाला वीडियो जमकर वायरल हुआ था। इस वीडियो में राहुल गांधी ये कहते हुए नजर आए थे, कि ऐसी मशीन लाएंगे जिसमें इधर से आलू डालोगे तो उधर से सोना निकलेगा। बीजेपी कार्यकर्ताओं के विरोध का ये अंदाज आज उसी वीडियो की याद दिला गया।


राहुल गांधी ने बीजेपी पर आरोप लगाया कि भाजपा भाषा को भाषा से लड़ाती है। धर्म को धर्म से लड़ाती है। जाति को जाति से लड़ाती है। इसके खिलाफ हमने भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाली है। उन्होंने आरोप लगाया कि युवाओं को बेरोजगार बना दिया है और वह दिनभर रील्स देखते रहते हैं। सारा रोजगार तो चीन के युवाओं को मिल रहा है। इन युवाओं को न्याय दिलाने के लिए ही यात्रा निकाल रहा हूं।


भारत जोड़ो न्याय यात्रा में राहुल गांधी ने बड़ा बयान दिया, कहा कि 'मैं आऊंगा तो देश का एक्स रे कराऊंगा। देश का एक्स रे होगा जाति आधारित जनगणना।' आपको बता दें कि लोक सभा चुनावों में जीत के लिए कांग्रेस लगातार मोदी सरकार पर निशाना साध रही है। बात चाहे किसान आंदोलन की हो या फिर जाति आधारित जनगणना की। दरअसल जातिगत जनगणना हर दस साल में की जाती है। आखिरी बार देश में जातिगत जनगणना 1931 में की गई थी। लेकिन इन लोक सभा चुनावों से पहले कांग्रेस जनता से जातिगत जनगणना कराने का वादा कर रही है।

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान मध्यप्रदेश में राहुल ने पुलिसकर्मी की नेम प्लेट पढ़कर कहा, डीएस सिकरवार, आप जो रायफल लिए हो या तो 9 एमएम की पिस्तौल मिलती है, वो पहले हमारे देश की सरकारी फैक्ट्री में बनती थी...अब उस पर अडाणी का नाम प्रिंट होकर आ रहा है। अडाणी के नाम से बनने वाले हथियार इजरायल की कंपनी बना रही है। उसमें पार्टनर अडाणी को बना दिया है। यानी हमारे देश में सरकारी फैक्ट्री में रायफलपिस्तौल बनाने वाले घर बैठ गए। रोजगार इजरायल, चीन को दिया जा रहा है। अब तो कारतूस से लेकर ड्रेस व शूज में भी अडाणी का नाम ही प्रिंट होकर आएगा। यात्रा देर शाम ब्यावरा पहुंची। शेरपुरा गांव में राहुल गांधी ने खाट पंचायत की थी।

ये भी पढ़ें : Lok Sabha Election: चुनाव में प्रचार सामग्री के निर्धारित रेट पर भाजपा को आपत्ति़, जानिए क्या बोलीं