
फोटो-आरटी-0901
रावटी. भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के अंतर्गत सैलाना विधानसभा के सभी पांच मंडलों में मंडल बैठकें आयोजित की गईं। ये बैठकें सरवन-बेड़दा मंडल, सैलाना-शिवगढ़ मंडल, राजपुरा माताजी मंडल, बाजना मंडल और रावटी मंडल में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इन सभी बैठकों के दौरान पार्टी के एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण भी किया गया, जिसमें कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
बैठकों में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष संदीप यादव, जिला महामंत्री चेतन टाक, सुरेश गुर्जर और जिला उपाध्यक्ष श्यामलाल राठौर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। इनके साथ ही भाजपा मंडल अध्यक्ष, स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कार्यकर्तागण भी मौजूद थे। जिला अध्यक्ष संदीप यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस की कार्यप्रणाली और उसके राजनीतिक इतिहास पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने पार्टी की विचारधारा और लक्ष्यों पर प्रकाश डाला। वहीं, जिला महामंत्री चेतन टांक ने संगठन की बूथ रचना को मजबूत करने और बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने पर विशेष बल दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाएं। सभी मंडलों में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनाव में पूरी सक्रियता के साथ कार्य करने का संकल्प किया। कार्यक्रम के प्रभारी श्यामलाल राठौर (जिला उपाध्यक्ष, रावटी) और सह प्रभारी रवि कसेरा (जिला मंत्री, सैलाना) थे।