रतलाम

स्पीड पर खोया कंट्रोल, बेकाबू कारों की हुई टक्कर

बायपास चौराहे असुविधाओं से पटे, संकेतक नहीं होने से हो रहे हादसे

2 min read
Nov 27, 2017
patrika

सैलाना। रतलाम-बांसवाड़ा टू लेन पर रात्रि के समय दो कारों मे भिड़ंत हो गई । बायपास पर न तो वाहन की स्पीड पर कंट्रोल हो रही है। न ही चौराहों पर लाइट की व्यवस्था है। ऐसे में आए दिन यहां पर दुर्घटनाएं होती रहती है। इन असुविधाओं को लेकर कई बार नगर परिषद व सड़क निर्माण एजेंसी को अवगत कराया लेकिन दोनों ही विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।

इन कमियों के चलते शनिवार रात्रि को भी दो वाहनों में पिपलौदा बायपास चौराहे पर भिड़ंत हो गई। हालांकि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार 9 बजे बाद सैलाना बाय पास रोड स्थित पिपलोदा चौराहे पर रतलाम से आ रही आरजे03 एसीए7680 सिफ्ट डिज़ायर गाड़ी बांसवाड़ा के रास्ते जा रही थी। उधर नगर के एडवोकेट कान्तिलाल राठौड़ का पुत्र नितेश राठौड़ अपनी गाड़ी क्रमांक एमपी 43एसीए 0118 अल्टो पेट्रोल भरवाने के लिए पिपलौदा चौराहे स्थित साईं पेट्रोल पंप गए थे। घर लौटते समय रतलाम से आ रहे वाहन से क्रॉसिंग के दौरान टकरा गई। इससे दोनों वाहनों में भारी नुकसान हुआ। वाहन चालकों को मामूली खरोचें आई है।

कोई संकेतक नहीं थे
दोनों वाहन चालकों का कहना था कि सैलाना बाय पास के दो मुख्य चौराहों पर न तो स्पीड ब्रेकर है। न ही स्ट्रीट लाइट और न ही कोई संकेत लगाए गए। अगर शासन इस बाय पास चौराहे पर यह सारी सुविधाएं मौजूद रखता तो कारों के टकराने की दुर्घटना से बच जाते। जिम्मेदारों से स्पीड ब्रेकर लगवाने की मांग की है।

जिम्मेदार अभी भीनहीं दे रहे ध्यान
नगर के रतलाम बांसवाड़ा बाय पास पर पिपलौदा और बोदिना चौराहों पर तेज गति से दौड़ते वाहनों पर प्लास्टिक के स्पीड ब्रेकर कोई काम नहीं कर रहे है। रोड एम पी आरडीसी द्वारा बनाई गई थी तो स्पीड ब्रेकर भी वही लगाएगी।
चंद्र प्रकाश दुबे, एसडीओ, पीड़ब्ल्यूड़ी सैलाना।

11 केवी का तार मकानों पर गिरा, बड़ा हादसा टला
खारुआकला। गांव भूतिया में रविवार सुबह लाइन में फाल्ट होने से 11 केवीए का तार टूट कर मकानों की छत पर गिर गया। हालांकि इससे जनहानि व बड़ा हादसा होने से टल गया। मिली जानकारी के अनुसार सुबह लाइट चल रही थी, अचानक लाइट फाल्ट हुई। इससे दो खंभों के तार टूट गए । जो मकानों की छत पर जा गिरे।

आज तक कार्रवाई नहीं हुई

फाल्ट की आवाज सुनकर लोग घरों से बाहर आ गए। इस दौरान लाइट ट्रीप खाकर बंद हो गई। नहीं तो बड़ा हादसा हो। आसपास के रहने वाले लोगों ने बताया कि हमने कई बार बिजली कंपनी का आवेदन देकर यहां से पोल हटाने को कहा। लेकिन आज तक कार्रवाई नहीं हुई। वहीं तार ढीले भी हो गए हैं। इस वजह से पक्षी के बैठने पर लाइट फाल्ट हो जाती है और ऐसी बड़ी घटना होने का अंदेशा रहता है घटना की जानकारी मिलने पर सचिव रमेशचंद पोरवाल और उपसरपंच नारायणसिंह, ग्रामीण मनोहर सिंह राठौर, देवीसिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए और बिजली कंपनी के अधिकारियों को इसकी सूचना दी।

Published on:
27 Nov 2017 05:50 pm