4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शहर में नहीं थम रहा पटाखों का अवैध कारोबार

शहर में पटाखों का अवैध कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है। पुलिस ने सैफीनगर से तो औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने वरदान नगर में छापामारी कर पटाखें जब्त किए। दूसरी तरफ बरवड़ और त्रिवेणी मेला मैदान में पटाखों की दुकानें सज गई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रतलाम

•

image

Kamal Singh

•

Updated: 4 Nov 2026, 12:04 PM IST

ratlam news

बरवड़ में पटाखे खरीदते ग्राहक

रतलाम. जैसे-जैसे दीपावली का त्योहार नजदीक आ रहा है अवैध रूप से पटाखे संग्रहित करने वालों पर पुलिस की लगातार कार्रवाई भी हो रही है। फिर से पुलिस ने दो जगह कार्रवाई करते हुए 30 हजार रुपए से ज्यादा कीमत के पटाखे बिना लाइसेंस बेचने वालों के यहां से जब्त किए हैं। एक में डीडीनगर पुलिस ने सैफीनगर से तो औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने वरदान नगर से जब्ती की। इससे साफ जाहिर हो रहा है कि बिना लाइसेंस के पटाखों का अवैध कारोबार करने​ वाले लगातार सक्रिय है। यूं कहे कि तू डाल-डाल तो मैं पात-पात वाली कहावत चरितार्थ कर रहे हैं।

डीडीनगर थाना

डीडीनगर थाना प्रभारी अनुराग यादव ने बताया मुखबीर से सूचना मिली कि जितेंद्र उर्फ जीतू कुमावत नामक सैफी नगर निवासी ने अपने मकान की सीढिय़ों के नीचे अवैध रूप से पटाखे बेचने के लिए रखे है और बैच रहा है। इस सूचना पर पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचकर दबिश दी तो वहां से बड़ी मात्रा में विभिन्न कंपनियों के विभिन्न क्षमता के पटाखें जब्त हुए। जीतू नामक व्यक्ति से पटाखों के लाइसेंस के बारे में पूछने पर उपलब्ध नहीं करवा पाया। साथ ही आवासीय क्षेत्र में विस्फोटक पदार्थ की बिक्री करते पाया गया। इस पर सभी पटाखें जब्त कर लिए गए। जब्त पटाखों की कीमत 21636 रुपए आंकी गई।

औद्योगिक क्षेत्र पुलिस

औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने मंगलवार को मुखबीर से सूचना पर वरदान नगर निवासी किराना व्यापारी कमल पिता थावरदास गुरनानी की दुकान पर छापामार कार्रवाई की। थाने के सब इंस्पेक्टर उदयभान राय ने बताया सूचना पर शाम करीब चार बजे पुलिसकर्मियों के साथ पहुंचकर जांच की। जांच के दौरान किराना दुकान और उसके बरामदे में रखे चार कार्टून और चार कैरेस भरे पटाखे मिले। आवासीय क्षेत्र होने से लाइसेंस के बारे में पूछने पर दुकानदार लाइसेंस उपलब्ध नहीं करा पाया। इस पर सभी पटाखे जब्त कर कमल गुरनानी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

पटाखा कारोबार का खेल अलग ही चलता है। कम से कम शहर में लगने वाली पटाखा दुकानों को लेकर तो यही है। सोमवार की दोपहर में एसडीएम कार्यालय से लाइसेंस जारी हुए, शाम को नगर निगम ने लॉटरी से दुकानें आवंटित की और मंगलवार से दुकानें न केवल पूरी तरह सज गई वरन बिक्री भी शुरू हो गई। हालात यह है कि दोपहर बाद तो 75 फीसदी से ज्यादा दुकानें पूरी तरह तैयार होकर यहां व्यापार भी शुरू हो चुका था। नगर निगम ने इस बार त्रिवेणी मेला मैदान और बरवड़ स्थित विधायक सभागृह में मिलाकर 182 दुकानें आवंटित की है।

3 तारीख से शुरू अवधि

पटाखा लाइसेंस के लिए एसडीएम कार्यालय में आवेदन करना होता है। करीब 200 से ज्यादा ने आवेदन किए जबकि निगम की दोनों जगह मिलाकर 182 दुकानें थी। लाइसेंस में 3 नवंबर से विक्रय शुरू करने की तारीख अंकित की गई है। शहर में करीब 200 लोगों को लाइसेंस तो जारी हुए किंतु लाइसेंस में छूट दी गई कि दुकानें 182 होने से लॉटरी से 182 को ही दी गई। ये दुकानें दीपावली के अगले दिन पड़वा तक लगाई जा सकती है।