
भोपाल। हबीबगंज थाना के मनीष मार्केट के पास रविवार देर रात में कार की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर जमा भीड़ ने 108 को फोन किया, लेकिन एंबुलेंस आने के पहले ही एक युवक ने घायल युवक को निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। कुछ देर बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।
पुलिस के मुताबिक, तेज रफ्तार से आ रही महिला की कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़कर गई, तभी पीछे से आ रहा वन विभाग का कर्मचारी ग्यारसी लाल (42) कार की चपेट में आ गया। जिससे युवक घायल हो गया। बताया जा रहा है कि घायल युवक ग्यारसी लाल 74 बंगले से ड्यूटी करके लौट रहा था। अचानक मनिषा तालाब के पास प्रशासन अकेडमी के सामने एक्सीडेंट हो गया। युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।
हादसे के चश्मदीदों ने बताया की महिला तेज रफ्तार से आ रही थी, तेज रफ्तार होने के कारण महिला की कार डिवाइडर पर चढ़ गई जिससे पीछे से आ रहा युवक इससे टक्करा गया। हादसे युवक बुरी तरह घायल हो गया। जमा भीड़ में एक युवक ने युवक को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कर दिया है।
सड़क पर चलते समय इन बातों का रखें ध्यान
सड़क पर पैदल चलते समय हमेशा बाएं चलें। सड़क पार करने से पहले बाएं-दाएं देखें कि कोई वाहन तो नहीं आ रहा, फिर पार करें। वाहन चलाते समय भी हमेशा बाएं चलें और आगे चल रहे वाहन को दाईं ओर से ही ओवरटेक करें। वाहन चलाते वक्त मोबाइल पर कतई बात नहीं करें। पहले हेलमेट पहनें और फिर दुपहिया की सीट पर बैठें। ड्राइविंग सीट पर हमेशा सीट बैल्ट लगाकर ही बैठें। इस तहर यदि आप इन नियमों का पालन करेंगे तो हादसे के शिकार नहीं होंगे और आपका जीवन सुरक्षित रहेगा।
Published on:
27 Nov 2017 01:31 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
