
रतलाम। रोज कर अदा करने व बचाने के लिए चलने वाले हाथों में बल्ला दिखाई दिया। इन हाथों ने गेंद व बल्ले के खेल के अपनी कला का जौहर दिखाया, तो फुटबॉल में बॉल को अपने पास रखने की कला प्रदर्शित कर सभी को आश्चर्य चकित कर दिया। इसके बाद ढोल की थाप पर परिवार के साथ जमकर ठुमके लगाए। यह नजारा रविवार को इसरथुनी स्थित गणेश मंदिर परिसर में देखने को मिला। जहां पर कर सलाहकार परिषद् के सदस्यों का पारिवारिक मिलन समारोह का आयोजन हुआ।
खेल स्पर्धाएं आयोजित की
मिलन समारोह में हर वर्ग के लिए खेल स्पर्धाएं आयोजित की गई। इसमें सदस्यों ने सपरिवार शिरकत की। रोज कर अदा करने व बचाने के लिए चलने वाले हाथों में बल्ला दिखाई दिया। इन हाथों ने गेंद व बल्ले के खेल के अपनी कला का जौहर दिखाया, तो फुटबॉल में बॉल को अपने पास रखने की कला प्रदर्शित कर सभी को आश्चर्य चकित कर दिया। सभी ने गेम्स, सेल्फी, हाउज़ी, घुड़सवारी, क्रिकेट, फुटबॉल आदि का आनंद लिया। हाउज़ी में मनीषा कांठेड़, शिल्पा श्रीमाल, रचना भटेवरा, ज्योति अग्रवाल, हेमा मूणत, यामिनी पोखरना, पायल बोराणा, वर्षाली गुगलिया,संगीता काकानी, प्रिया जोशी, रितु खंडेलवाल, सविता प्रजापति आदि ने भाग लिया।
इन्हें मिला पुरस्कार
बच्चों के लिए गेम्स में सोम्या अग्रवाल, अवनि खंडेलवाल, वंशिका पुरोहित, रुकैया कंगसावाला, हिमांशी कांठेड़, तनिष्क मूणत, पार्थ पोखरना, महावीर खाबिया, अभिषेक कास्वा, अक्षय कास्वा, शुभ अग्रवाल, केतन भटेवरा, नकुल भटेवरा आदि ने भाग लिया। फुटबॉल में बॉल को अपने पास रखने की कला प्रदर्शित कर सभी को आश्चर्य चकित कर दियासदस्यों के लिए हुए क्रिकेट मैच में संदीप मूणत, राकेश भटेवरा, गोपाल काकानी, गोपाल अग्रवाल, विशाल जोशी, पवन श्रीमाल, दिनेश जैन, विवेक खंडेलवाल, काईद कांगसावाला, रजनीश जैन, प्रमोद नाहर आदि ने भाग लिया। परिषद् के स्वर्ण जयंती वर्ष समारोह अध्यक्ष इन्दरमल जैन, अध्यक्ष राकेश भटेवरा, सचिव पवन श्रीमाल ने सभी का आभार मना।

Published on:
27 Nov 2017 05:22 pm
बड़ी खबरें
View Allरतलाम
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
