रतलाम

सुसाइड से पहले हाथ पर लिखा था प्रेमी का नंबर, पुलिस ने दर्ज किया केस

प्रेमी युवक और युवती दोनों 8-9 महीने से लगातार मोबाइल फोन पर करते थे बात...घटना से एक दिन पहले हुआ था प्रेमी-प्रेमिका में विवाद..
2 min read
• •
Updated: 30 Mar 2021, 6:00 PM IST
sucide.png

रतलाम. रतलाम के औद्योगिक क्षेत्र पुलिस थाने के त्रिमूर्तिनगर के गुरुकृपा हॉस्टल में पिछली 16 तारीख को चौथी मंजिल पर फंदा लगा कर नर्सिंग की छात्रा के आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने छात्रा के प्रेमी के खिलाफ केस दर्ज किया है। बता दें कि सुसाइड करने से पहले छात्रा ने अपने हाथ पर प्रेमी का मोबाइल नंबर लिखा था और अब तफ्तीश के बाद पुलिस ने छात्रा के प्रेमी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

हाथ पर प्रेमी का नंबर लिखकर किया था सुसाइड

औद्योगिक क्षेत्र पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 16 मार्च को गुरुकृपा हॉस्टल में उर्मिला पिता नाथू भूरिया निवासी हथिनीपाड़ा थाना पेटलावद ने अपने कमरे में दिन में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इस समय उसके नर्सिंग कॉलेज की अन्य छात्राएं कॉलेज गई हुई थीं। शाम करीब साढ़े पांच बजे उसकी सहेलियां और रूम पार्टनर के कॉलेज से लौटने पर दरवाजा खटखटाने पर और दरवाजा न खुलने पर खिड़की से देखने पर छात्रा के सुसाइड करने की जानकारी पुलिस को मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पंचनामा बनाया था और अगले दिन पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया था। छात्रा के हाथ पर एक युवक का मोबाइल नंबर लिखा हुआ था।

एक दिन पहले आया था उसका प्रेमी

पुलिस सब इंस्पेक्टर आरके चौहान ने बताया कि मृतका के हाथ पर एक मोबाइल नंबर लिखा था। इसकी जांच करने पर पता चला कि यह नंबर राजेश सिंघोड़ पिता नान जी सिंघोड़ निवासी गांव गोपालपुरा पोस्ट रूपगढ़ थाना पेटलावद का नंबर है। इस नंबर से संपर्क करके युवक को जांच के लिए बुलाया तो उसने कहा कि उसका और उर्मिला का करीब 8-9 महीने से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों मोबाइल फोन पर पर एक-दूसरे से बात करते थे। घटना के एक दिन पहले यानि 15 मार्च को वह रतलाम भी आया था और उर्मिला से मिला था। इस दौरान मोबाइल से फोटो डिलीट करने को लेकर दोनों में विवाद हुआ था। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी युवक राजेश सिंघोड़ के खिलाफ धारा 306 में केस दर्ज कर लिया है।

देखें वीडियो- नाबालिग युवती से युवक को प्यार करना पड़ा महंगा

Published on: