7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

युवक की नृशंस हत्या, जामड़ में मिली लाश

जामड़ नदी के पास सडक़ किनारे बीती रात अज्ञात शव मिलने से क्षेत्र के लोग चौंक गए। पुलिस ने शव को मेडिकल कॉलेज भिजवाया। रात में उसकी पहचान दीनदयालनगर निवासी रितेश मईड़ा के रूप में हुई। मृतक पर दो हत्या और एक हॉफ मर्डर का केस पहले से दर्ज है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रतलाम

•

image

Kamal Singh

•

Updated: 7 Nov 2026, 5:46 PM IST

ratlam news

crime news

रतलाम. दोस्त की बर्थडे पार्टी में जाने का कहकर गुरुवार की रात को घर से निकले दीनदयालनगर निवासी 19 वर्षीय रितेश पिता शंभू मईड़ा की हत्या हो गई है। युवक का शव शुक्रवार की रात करीब नौ बजे जामड़ नदी के पास सडक़ से कुछ अंदर की साइड में मिली। युवक की हत्या धारदार हथियार से की गई है। उसकी गर्दन पर धारदार हथियार के निशान मिले जबकि पेट की आंतडिय़ा भी बाहर निकली हुई थी। पहली ही नजर में यह मामला हत्या का है। मृतक युवक के भाई हिमांशु ने उसके दोस्तों पर शक जताया है जिसने उसे बर्थडे पार्टी में बुलाया था। डीडीनगर पुलिस थाना प्रभारी अनुराग यादव ने बताया मृतक युवक अंतिम समय में किन-किन के साथ देखा गया था और कहां-कहां गया था यह जांच की जा रही है।

शुक्रवार को हुई थी गुमशुदगी

रितेश के गुरुवार की रात को निकलने के बाद देर रात तक वापस घर नहीं लौटने पर परिजनों ने तलाश की। शुक्रवार की दोपहर तक पता नहीं चलने पर परिजनों ने शुक्रवार की शाम को डीडीनगर थाने में दर्ज कराई गई थी। इसके बाद पुलिस उसकी ढूंढाई शुरू की। पुलिस को शुक्रवार की रात करीब नौ बजे किसी ने सूचना दी कि जामड़ नदी के पास सडक़ किनारे कुछ लोग संदिग्ध अवस्था में घुम रहे हैं। पुलिस ने उस क्षेत्र में सर्चिंग की तभी लाश का पता चला। रात में ही शव को मेडिकल कॉलेज भिजवाकर गुमशुदगी दर्ज कराने वाले परिजनों को बुलाया तो उन्होंने इसकी शिनाख्त रितेश के रूप में की।

परिजनों को समझा कर तैयार किया

मेडिकल कॉलेज में पीएम के बाद परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बाजना बस स्टैंड पर चक्काजाम करने की तैयारी की। इसकी जानकारी लगने के बाद सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया और थाना प्रभारी अनुराग यादव ने परिजनों को समझाया कि सब विधि के अनुसार ही किया जा रहा है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए हमने प्रयास शुरू कर दिए हैं। कैसे-क्या हुआ यह भी पता किया जा रहा है। इसके बाद परिजन माने और शव को ले गए।

दो मर्डर और हत्या के प्रयास का केस

मृतक युवक की उम्र महज 19 साल है और इस पर इस उम्र में दो मर्डर और एक हाफ मर्डर (हत्या के प्रयास) का केस पंजीबद्ध है। इन तीनों ही केस में मृतक आरोपी है। पुलिस सूत्र बताते हैं कि हो सकता है पुरानी रंजिश को लेकर इसकी हत्या की गई हो या फिर बर्थडे पार्टी और इसके बाद किसी तरह का कोई विवाद होने पर हत्या की गई होगी। थाना प्रभारी यादव के अनुसार पुलिस हर एंगल से इस मामले की जांच में जुटी है। युवक के बर्थडे पार्टी में जाने से लेकर शुक्रवार की रात तक की उसकी गतिविधियों को ट्रेस करने में जुटी है।

--

जल्द ही मामले का खुलासा कर देंगे

युवक के शव मिलने के समय ही लग गया था कि यह मामला हत्या का है। मृतक युवक की गर्दन पर धारदार हथियार के घाव मिले जबकि उसकी पेट की आंतडिय़ा बाहर निकली हुई थी। प्रथम दृष्टया हत्या युवक की लाश मिलने के कुछ घंटों पहले की होना सामने आ रहा है। प्रारंभिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी हत्या की पुष्टि हुई है। शुरुआत में युवक की पहचान नहीं हो सकी थी। बाद में गुमशुदगी दर्ज कराने वाले परिवार को बुलाया तो उन्होंने इसकी पहचान की। यह हत्याकांड कैसे हुआ और कौन-कौन लोग इसमें शामिल हैं हम उनकी तलाश कर रहे हैं। जल्द ही मामले को सुलझा लिया जाएगा।

अनुराग यादव, थाना प्रभारी डीडीनगर