7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दो बच्चों समेत परिवार के 9 लोगों को जहर देकर प्रेमी जीजा के साथ भागी महिला

बच्चों समेत घर में बेहोश मिले सभी सदस्यों का अस्पताल में इलाज जारी..जीजा के साथ महिला का चल रहा था प्रेम प्रसंग..
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भिंड

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 28 Mar 2021, 6:46 PM IST

bhind.png

भिंड. मध्यप्रदेश के भिंड में एक महिला अपने पूरे परिवार को जहरीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर प्रेमी के साथ भाग गई। घटना सिमोर गांव की है जहां एक ही घर में परिवार के सभी 9 सदस्य बेहोशी की हालत में मिले हैं। बेहोश मिले सभी लोगों को जिनमें कि दो बच्चे भी शामिल हैं उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए ग्वालियर रेफर कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें- घर के बाहर टहल रहे मजिस्ट्रेट पर हमला, स्कॉर्पियो से आए थे बदमाश

पति की मौत के बाद देवर से कराई थी महिला की शादी

मेहगांव की रहने वाली महिला की शादी साल 2008 में सिमार गांव में रहने वाले मुंशी खान के बेटे आबिद से हुई थी। शादी के करीब 7 साल बाद ही आबिद की एक सड़क हादसे में मृत्यु हो गई थी तब परिवार के लोगों ने महिला की शादी उसके ही देवर जावेद से करा दी थी। बताया जा रहा है कि शादी के बाद भी महिला का अपने जीजा के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था और संभवत: अपने प्रेमी जीजा के साथ ही परिवारवालों को जहरीला पदार्थ खिलाकर भागी है।

ये भी पढ़ें- एक साल पहले लव मैरिज, एक महीने पहले हत्या और अब कातिल पति का पर्दाफाश

दो बच्चों को छोड़ा, छोटे बेटे को ले गई साथ

महिला के तीन बच्चे हैं जिनमें से दो तो परिवारवालों के साथ बेहोशी की हालत में घर पर ही मिले हैं लेकिन तीसरा बच्चा घर पर नहीं था। आशंका है कि तीसरे बच्चे को महिला अपने साथ ले गई है। घटना का पता उस वक्त चला जब सुबह काफी देर तक घर का दरवाजा नहीं खुला। आसपड़ोस के लोगों ने दरवाजा खटखटाया तो अंदर से किसी की आवाज न आने पर जब लोगों ने घर का दरवाजा तोड़ा तो घर के अंदर सभी लोग बेहोश पड़े हुए थे।

देखें वीडियो- होली पर अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई