छिंदवाड़ा. मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा में मोहब्बत के दर्दनाक अंत का एक ऐसा वाक्या सामने आया है जो हैरान कर देने वाला है। हैरानी की बात ये है कि इस मामले में जो गुनहगार है वो कोई और नहीं बल्कि वही पति है जिसके लिए लड़की ने अपने घरवालों से लड़ाई की और फिर धर्म भी बदला। लेकिन शादी के एक साल बाद ही छोटी सी बात पर पति ने गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। कातिल पति की करतूत का खुलासा एक महीने बाद आई युवती की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।