7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जिसे दोस्त समझा वो दे बैठा दिल, पाने के लिए सोशल मीडिया पर वायरल की तस्वीरें

एकतरफा मोहब्बत में सोशल मीडिया पर वायरल कीं लड़की की तस्वीरें और वीडियो..युवती ने हिम्मत कर पुलिस में दर्ज कराई शिकायत..
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 27 Mar 2021, 5:08 PM IST

girl.png

भोपाल. मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक लड़की को एक लड़के से दोस्ती करना भरा पड़ गया। लड़की जिसे अपना दोस्त समझती थी दरअसल वही लड़का उससे एक तरफा मोहब्बत करने लगा। एक दिन शादी का प्रस्ताव रख दिया और जब लड़की ने शादी से इंकार किया तो लड़की को पाने के लिए लड़के ने उसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। इतना ही नहीं आरोपी ने उसे धमकी भी दी जिसके बाद अब पीड़ित लड़की ने पुलिस में मामले की शिकायत दर्ज कराई है।

ये भी पढ़ें- ट्रेन में 36 घंटों तक सहन करती रही मनचलों की छेड़छाड़, स्टेशन पर की पिटाई

एकतरफा प्यार..बदनामी का ‘वार’

मामला भोपाल के कोलार इलाके का है। जहां परिवार के साथ रहने वाली एक 22 साल की लड़की ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के मुताबिक पीड़ित लड़की की एक साल पहले मार्च के महीने में ही कोलार इलाके में ही रहने वाले रंजन सिंह ठाकुर से दोस्ती हुई थी। दोनों की दोस्ती बढ़ी तो वो फोन पर बात करने लगे लेकिन इस दोस्ती को रंजन प्यार समझ बैठा और एक दिन उसे प्रपोज किया। लड़की ने उससे कहा कि वो उससे प्यार नहीं करती और उसे अपना दोस्त समझती है। शादी का इंकार रंजन बर्दाश्त नहीं कर पाया और उसने उसका मोबाइल छीन लिया। इसके बाद आरोपी युवक ने इस महीने की दो तारीख को फिर से उस पर शादी के लिए दबाव बनाया। मना करने पर गाली गलौच की और मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी।

ये भी पढ़ें- जानिए आखिर क्यों शादी करने पहुंचे 6 दूल्हों को मंडप की जगह जाना पड़ा थाने ?

सोशल मीडिया पर वायरल की तस्वीरें-वीडियो

लड़की के शादी से मना करने पर आरोपी रंजन ने लड़की की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दीं। घरवालों को भी तस्वीरें भेजीं और फिर एक दिन घर में घुसकर मारपीट भी की। आरोपी की बढ़ती हरकतों से परेशान होकर लड़की ने हिम्मत जुटाई और पुलिस में उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पता चला है कि आरोपी युवक रंजन सिंह बिहार का रहने वाला है और मामला दर्ज होने के बाद फरार हो गया है जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

देखें वीडियो- अयोध्या जाने की चाहत में बाबा ने बनवाया अनोखा वाहन