भोपाल. शादी के सपने दिखाकर युवकों से ठगी करने के मामले मध्यप्रदेश में तेजी से बढ़ रहे हैं। लुटेरी दुल्हनों के कई कारनामे तो आपने सुने होंगे जिनमें दुल्हन बनकर आई युवतियां कुछ ही दिनों में ससुराल से जेवरात और पैसे लेकर फरार हो जाती हैं लेकिन अब शादी के नाम पर ठगी करने के लिए शातिर ठगों ने नया रास्ता निकाला है। ऐसा ही एक मामला मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में सामने आया है जहां एक साथ 6 दूल्हे शादी के नाम पर ठगी का शिकार हुए। ठगी का शिकार होने के बाद युवकों ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।