रतलाम

रेल टिकट कंफर्म है तो बदल सकते हैं यात्रा की तारीख

आपके पास जिस दिन का कंफर्म रेल टिकट है और आप उस दिन यात्रा नहीं कर पा रहे हैं, तो आप फ्री में यात्रा की तारीख बदला सकते हैं।
2 min read
• •
Jul 06, 2023
रेल टिकट कंफर्म है तो बदल सकते हैं यात्रा की तारीख
रेल टिकट कंफर्म है तो बदल सकते हैं यात्रा की तारीख

रतलाम. रेल से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है, अगर आपके पास रेल का कंफर्म टिकट है और आप किसी कारणवश अपनी यात्रा को आगे पीछे करना चाहते हैं तो कर सकते हैं, रेलवे ने कंफर्म टिकट वालों के लिए ये सुविधा शुरू कर दी है, जिसका लाखों लोग फायदा भी ले चुके हैं, अगर आप भी इस सुविधा का लाभ लेना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए दिशा निर्देश अनुसार अपनी यात्रा की तारीख चेंज करवा सकते हैं।

45 घंटे पहले चेंज करवा सकते हैं तारीख
रेल यात्रियों को अगर कंफर्म टिकट के बाद भी यात्रा निरस्त कराने की जरूरत हो तो 45 घंटे पहले टिकट को सरेंडर करके आगे की तारीख का टिकट आरक्षित कराया जा सकता है। अब तक इस योजना के प्रचार का अभाव रहा, लेकिन रतलाम रेल मंडल ने अब इसमें जागरुकता को लेकर काम शुरू कर दिया है। नियम के अनुसार, यात्री अपने कंफर्म टिकट पर यात्रा की तारीख बदल सकते हैं। इसके लिए यात्रा से करीब 48 घंटे पहले टिकट को रिजर्वेशन काउंटर पर सरेंडर करना होता है। इसके बाद नई तिथि का आरक्षण फॉर्म भरना होता है। यहां क्लास अपग्रेड करने का भी ऑप्शन मिलता है। बता दें कि देशभर में जून में 10 लाख से अधिक टिकट निरस्त हुए, लेकिन मात्र 1.25 लाख लोगों ने टिकट में तारीख का बदलाव किया है।

फ्री में बदल जाएगी तारीख
किसी यात्री ने इंदौर से दिल्ली तक स्लीपर क्लास में आरक्षण करवाया तो किराया 455 रुपए लगे। अगर 48 घंटे पहले कैंसिल करवाता है तो 113 रुपए कटेंगे। अगर इसी टिकट को 12 घंटे पहले कैंसिल करवाया तो 228 रुपए कटेंगे और इसी टिकट में केवल तिथि बदलवाया जाता है तो नि:शुल्क नई टिकट बन जाएगी।


क्लास बदलने में लगेगी अंतर की राशि
तारीख बदलने पर किसी प्रकार का चार्ज नहीं लिया जाएगा। वहीं क्लास बदलने पर आपको उस क्लास के मुताबिक किराये का भुगतान करना होगा।

-खेमराज मीणा, जनसंपर्क अधिकारी

Published on:
06 Jul 2023 08:40 am