24 सितंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रतलाम के चौराहों पर नुक्कड़ नाटक से गूंजा विकसित भारत का संदेश, जनभागीदारी का खास संदेश

Namo Seva Untold Stories : चौराहों पर नुक्कड़ नाटक से गूंजा विकसित भारत का संदेश। 'नमो सेवा-अनकही कहानियां' में योजनाओं से बदली जिंदगी की झलक, जनभागीदारी का दिया संदेश।
2 min read
Google source verification
Namo Seva Untold Stories

बाजार में नुक्कड़ नाटक दिखाते कलाकार (फोटो सोर्स: Patrika)

Ratlam News :मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के अंतर्गत आने वाले आलोट में सेवा संकल्प अभियान के तहत गुरुवार को नगर के संजय चौक सहित प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर ‘नमो सेवा–अनकही कहानियां’ कार्यक्रम के माध्यम से नुक्कड़ नाटकों का मंचन किया गया। कलाकारों ने संवाद, अभिनय और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए विकसित भारत की परिकल्पना को जीवंत करते हुए आमजन को जनकल्याणकारी योजनाओं, स्वच्छता, आत्मनिर्भरता, महिला सशक्तिकरण, सामाजिक समरसता और जनभागीदारी का संदेश दिया।

नुक्कड़ नाटक के दौरान कलाकारों ने पात्र हितग्राहियों की प्रेरक कहानियों के माध्यम से बताया कि शासन की योजनाएं किस तरह लोगों के जीवन में बदलाव ला रही हैं। प्रस्तुतियों में यह संदेश भी उभरा कि विकसित भारत का संकल्प केवल सरकारी प्रयासों से नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सक्रिय सहभागिता से साकार होगा। चौराहे पर प्रस्तुति के दौरान संवाद और अभिनय ने राहगीरों व मौजूद नागरिकों का ध्यान आकर्षित किया।

अनकही कहानियों के जरिए योजनाओं की जानकारी

‘नमो सेवा–अनकही कहानियां’ कार्यक्रम का उद्देश्य शासन की योजनाओं और उनके लाभ से जुड़ी वास्तविक कहानियों को आमजन तक सरल एवं प्रभावी माध्यम से पहुंचाना रहा। कलाकारों ने रोचक अंदाज में स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी, आत्मनिर्भर बनने के प्रयास, महिलाओं की भागीदारी और सामाजिक एकजुटता जैसे विषयों को सामने रखा। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नागरिकों से विकास की प्रक्रिया में अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया गया।

विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाना प्रयास

मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक रत्नेश विजयवर्गीय ने बताया कि ‘नमो सेवा–अनकही कहानियां’ के माध्यम से विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। नुक्कड़ नाटक जैसे प्रभावी माध्यम से शासन की योजनाओं की जानकारी देने के साथ नागरिकों को विकास और जनभागीदारी से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है।

देवेंद्र भदौरिया ग्रुप ने दी प्रस्तुति

नुक्कड़ नाटकों का मंचन देवेंद्र भदौरिया ग्रुप द्वारा संस्कृति विभाग से स्वीकृत स्क्रिप्ट के आधार पर किया गया। कलाकारों ने प्रभावी अभिनय और संवादों के माध्यम से विकसित भारत के निर्माण में नागरिकों की भूमिका को रेखांकित किया। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने प्रस्तुतियां देखीं।

कार्यक्रम में रहा सहयोग

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष दिलीप सिंह डोडिया, मोहक मेहता, कैलाश सांखला, अनिल भरावा, अनिल चोपड़ा, बालकृष्ण कुवाडिया, धर्मेंद्र सिंह सोलंकी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष पुष्पराज सिंह सोलंकी, गोपाल सिंह आंजना, पिछड़ा मोर्चा मंडल अध्यक्ष बाबू सिंह आंजना, अशोक कुवाडिया, राहुल सोनी, रामलाल सूर्यवंशी, पवन शर्मा, बद्रीलाल परिहार सहित जनप्रतिनिधि एवं नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक रत्नेश विजयवर्गीय, परामर्शदाता मिथिलेश जोशी, पूजा सांखला तथा नवांकुर समिति के जगदीश चंद्र शर्मा का सहयोग रहा।