रतलाम. भगवान श्रीराम के अनन्य भक्त केसरी नंदन वीर हनुमान के जन्मोत्सव के अन्तर्गत सैलाना रोड बरबड़ हनुमान मंदिर में मेला प्रारंभ के प्रथम दिन शहरवासियों ने आकर्षक चंटिया का आनंद उठाया। कोई बजरंगबली-शिव तो कोई नेता-मंत्री आदि अनेक रूपों के मुखौटे पहने शामिल हुए। रविवार शाम पांच दिवसीय बरबड़ मेले की शुरुआत करते हुए […]
रतलाम. भगवान श्रीराम के अनन्य भक्त केसरी नंदन वीर हनुमान के जन्मोत्सव के अन्तर्गत सैलाना रोड बरबड़ हनुमान मंदिर में मेला प्रारंभ के प्रथम दिन शहरवासियों ने आकर्षक चंटिया का आनंद उठाया। कोई बजरंगबली-शिव तो कोई नेता-मंत्री आदि अनेक रूपों के मुखौटे पहने शामिल हुए।
रविवार शाम पांच दिवसीय बरबड़ मेले की शुरुआत करते हुए महापौर प्रहलाद पटेल ने कहा कि बरबड़ हनुमान से जो भी हृदय से मांगता है, उसकी मनोकामना अवश्य पूर्ण करते हैं। निगम परिषद् ने हमारी सांस्कृतिक धरोहर मेलो को वृहृद रूप प्रदान किया है। प्रतिवर्ष नवाचार कर रहें, जिससे कि नागरिक मेलो का अधिक से अधिक आनंद लें।
दो दिन पुरुष चंटिया रास
पटेल ने कहा कि मेले में दो दिन पुरुष चंटिया रास का आयोजन किया है। विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। 31 मार्च को राम मंदिर से शाम 7 बजे हनुमानजी की झांकी, चल समारोह व संयुक्त अखाड़े के साथ निकाली जाएगी। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने कहा कि इन नवाचारों से मेलो में नागरिकों की सहभागिता बढ़ रही है व मेलो को वृहृद रूप मिल रहा है। सामान्य प्रशासन समिति प्रभारी धर्मेन्द्र व्यास ने मेले में आयोजित हो रहे नवाचार से अवगत कराया।
ये रहे उपस्थित
क्षेत्रिय पार्षद निशा सोमानी व बरबड़ हनुमान ट्रस्ट के शंभुलाल अग्रवाल ने भी संबोधित किया। इस मौके पर भाजपा जिला कोषाध्यक्ष पवन सोमानी, मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित, विवेक शर्मा, नेता पक्ष भगतसिंह भदौरिया, राजस्व समिति प्रभारी दिलीप गांधी, सपना त्रिपाठी, परमानन्द योगी, रणजीत टांक आदि बड़ी संख्या में प्रबुद्धजन शामिल हुए। संचालन पार्षद दल सचेतक हितेश कामरेड़ ने किया। आभार उपायुक्त करूणेश दण्डोतिया ने माना।
मेहंदीकुई बालाजी मंदिर आयोजन
बरबड़ हनुमान मंदिर आयोजन
30 मार्च शाम 7 बजे से मेला परिसर में चंटिया रास।
31 मार्च शाम 7 बजे से राम मंदिर से बरबड़ तक अखाड़ें के साथ झांकी।
01 अप्रेल शाम 7.30 बजे से स्टेंडअप कॉमेडियन शो व लाइव आक्र्रेस्ट्रा।
02 अप्रेल शाम 7.30 बजे से कवि सम्मेलन का आयोजन होगा।