24 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

#Ratlam मंडी में गेहूं की बंपर आवक, करना पड़े गेट बंद

रतलाम। शहर के महू-नीमच रोड कृषि उपज मंडी में इन दिनों गेहूं की बंपर आवक होने से व्यवस्था गड़बड़ा गई हैं, किसानों को दिन भर मंडी गेट के बाहर सडक़ किनारे भरी दोपहरी में उपज भरे ट्रक लेकर खड़ा रहना पड़ रहा हैं, क्योंकि दो दिन से अधिक आवक के कारण मंडी गेट बंद करना […]

2 min read
Google source verification
Agricultural Produce Market Ratlam News

मंडी में 454 ट्राली गेहूं नीलाम, 600 से अधिक मंडी में खड़ी, दो दिन से करना पड़ रहे गेट बंद

रतलाम। शहर के महू-नीमच रोड कृषि उपज मंडी में इन दिनों गेहूं की बंपर आवक होने से व्यवस्था गड़बड़ा गई हैं, किसानों को दिन भर मंडी गेट के बाहर सडक़ किनारे भरी दोपहरी में उपज भरे ट्रक लेकर खड़ा रहना पड़ रहा हैं, क्योंकि दो दिन से अधिक आवक के कारण मंडी गेट बंद करना पड़ रहे हैं।

मंगलवार को 125 से अधिक किसान अपनी ट्राली लेकर दिन भर गर्मी में सडक़ किनारे खड़े रहें, कुछ व्यापारी अब भी अपना माल शेड और छपरों पर जमाए है, वह समय पर हट जाए तो किसानों को उपज लेकर चिलचिताली धूप में नहीं खड़ा रहने पड़े।

लगता रहा जाम
दिन में एक किसान ने अन्य जिलों से आ रहे किसानों की ट्रालियों का विरोध करते हुए हंगामा खड़ा कर दिया, जिससे महू-नीमच रोड मंडी गेट के बाहर दोनों तरफ लम्बा जाम लग गया। किसान को समझाकर अंदर ले जाने का बाद मामला शांत हुआ और जाम खुलवाया। किसान का कहना था मेरा तीन दिन में नंबर आ रहा है इसलिए उज्जैन-धार जिले वाले की ट्राली नहीं लें।

600 से अधिक ट्राली मंडी में खड़ी
कृषि उपज मंडी प्रांगण प्रभारी राजेंद्र व्यास ने बताया कि नीलामी के बाद शाम 6 बजे तक 600 से अधिक करीब ट्राली मंडी प्रांगण में गेहूं की खड़ी थी। दिन भर में 454 ट्राली नीलाम हुई। शाम 5 बजे गेट खोलकर बाहर खड़ी ट्रालियों को अंदर लिया। अब 25 मार्च को मंडी चालू रहेगी, इसके बाद 28 मार्च को केवल गेहूं नीलाम होंगे। शेष दिन अवकाश के कारण 3 अप्रेल तक मंडी में नीलामी नहीं होगी।

28 मार्च को केवल गेहूं की नीलामी
मंडी सचिव किशोरकुमार नरगावे ने बताया कि 26 मार्च को अष्टमी, 27 को रामनवमी का अवकाश रहेगा। 28 को केवल गेहूं की नीलामी होगी। 29 मार्च को रविवार का अवकाश रहेगा। 30 मार्च को बैंकों की वार्षिक लेखा बंदी, 31 को महावीर जयंती एवं 1 अप्रेल को बैंकों की वार्षिक लेखाबंदी व्यापारी एसोसिएशन के आवेदन, 2 अप्रेल को हनुमान जन्मोत्सव, 3 अप्रेल को गुड फ्राइडे का शासकीय अवकाश रहेगा। इस दौरान अनाज-लहसुन-प्याज मंडी एवं उप मंडी नामली प्रांगण का अवकाश रहेगा।