23 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

#Ratlam में आंगनबाड़ी केंद्रों के निरीक्षण करने पर पता चला बच्चों को नहीं मिल रहा ताजा पका भोजन

रतलाम। जिले में महिला बाल विकास विभाग की ओर से संचालित हो रही अधिकांश आंगनबाड़ी केंद्रों पर जिम्मेदारों की लापरवाही के कारण स्थिति दिन पर दिन बिगड़ती जा रही हैं। अधिकारियों के औचक निरीक्षण के बाद कमियां और लापरवाही उजागर होने लगी हैं। कहीं बच्चों को नाश्ता और भोजन तक समय पर नहीं मिल रहा […]

2 min read
Google source verification

लापरवाही पर चार परियोजना अधिकारी, दो सुपरवाइजर, एक कार्यकर्ता- सहायिका व सूरज स्व सहायता समूह को थमाए नोटिस

रतलाम। जिले में महिला बाल विकास विभाग की ओर से संचालित हो रही अधिकांश आंगनबाड़ी केंद्रों पर जिम्मेदारों की लापरवाही के कारण स्थिति दिन पर दिन बिगड़ती जा रही हैं। अधिकारियों के औचक निरीक्षण के बाद कमियां और लापरवाही उजागर होने लगी हैं। कहीं बच्चों को नाश्ता और भोजन तक समय पर नहीं मिल रहा तो कुछ आंगनबाड़ी केंद्र तो बंद ही मिले।

जिले में संचालित हो रही आंगनबाड़ी केंद्रों की मॉनिटरिंग के अन्तर्गत जिले के वरिष्ठ अधिकारियों ने केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। कुछ केन्द्रों पर आंगनवाडी कार्यकर्ता एवं सहायिका अनुपस्थित पाई गई। स्वयं सहायता समूह भोजन समय पर प्रदाय नहीं कर रहे हैं। कार्य में लापरवाही बरतने के कारण चार परियोजना अधिकारी, दो सुपरवायजर, एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, एक सहायिका एवं सूरज स्व सहायता समूह को कारण बताओ नोटिस जारी किया हैं।

अधिकारियों को आंगनबाड़ी केंद्र मिले बंद
जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग रामनिवास बुधोलिया ने बताया कि कलेक्टर मिशासिंह के निर्देशानुसार जिले में संचालित आंगनबाड़ी केन्द्रों की मॉनीटरिंग की जा रही हैं। बाजना के अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्र संदला-एक तथा परियोजना सैलाना के अंतर्गत बल्लापाड़ा आंगनबाड़ी केन्द्र बंद पाए गए। दोनों ही केन्द्रों पर कार्यकर्ता अनुपस्थित थी।

कारण बताओ नोटिस जारी
परियोजना बाजना पर्यवेक्षक श्यामा सिंगाड़ एवं परियोजना सैलाना पर्यवेक्षक अनिता खांदल ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता/सहायिका के कार्यो पर पर्याप्त नियंत्रण नहीं रखे जाने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया हैं। आंगनबाड़ी केन्द्र बल्लापाडा पर अध्यक्ष/सचिव सूरज स्वयं सहायता समूह द्वारा नाश्ता एवं भोजन प्रदाय नहीं किए जाने पर, आंगनबाड़ी सहायिका कृष्णा प्रभुलाल एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मंजु विश्राम, केन्द्र पर अनुपस्थित होने पर नोटिस जारी किया।

सुपरवाइजरों का कार्य नियमानुसार नहीं
निरीक्षण के दौरान आंगनबाड़ी केन्द्र धनजीबाई का नोहरा कं.-एक रतलाम शहर-दो , बरसी आलोट, भैसा डावर रतलाम ग्रामीण-दो, हेवतखेड़ा जावरा ग्रामीण पर स्वयं सहायता समूहों की ओर से निर्धारित मेनू के अनुसार ताजा पका हुआ भोजन बच्चों को उपलब्ध नहीं कराया जा रहा था। परियोजना अधिकरी रतलाम शहर दो अर्चना माहौर, परियोजना अधिकारी जावरा ग्रामीण अंकिता पाटीदार, प्रभारी परियोजना अधिकारी आलोट मोनिका शुक्ला, प्रभारी परियोजना अधिकारी रतलाम ग्रामीण दो फिरदौस खान का केन्द्र का संचालन नियमानुसार एवं संतोषजनाक नहीं होने पर कारण नोटिस जारी किया हैं।