24 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

#Ratlam के महलवाड़ा से 39 किमी पैदल 111 फीट पैदल चुनरी यात्रा आज

रतलाम. चैत्र नवरात्र की सप्तमी बुधवार शाम शहर के महलवाड़ा मां पद्यमावति मंदिर से गढख़ंखाई राजापुरा माता मंदिर तक 39 किलोमीटर की पैदल चुनरी यात्रा निकाली जाएगी। 26वें वर्ष यात्रा की शुरुआत में मां पद्मावति और चामुंडा माता को 11-11 फीट की चुनरी ओढ़ाकर पूजा-अर्चनाकर आरती की जाएगी। इसके बाद सैकड़ों भगवा ध्वजों, ढोल-नगाड़ों, बैंड […]

2 min read
Google source verification
Chaitra Navratri news ratlam

चैत्र नवरात्र: देवी मंदिरों पर सप्तमी, अष्टमी-नवमी उमड़़ेगी भक्तों की भीड़, ब्रह्म मुहूर्त में मां कालिका के दरबार में भक्तों की भीड़ दर्शनार्थ उमड़ रही हैं

रतलाम. चैत्र नवरात्र की सप्तमी बुधवार शाम शहर के महलवाड़ा मां पद्यमावति मंदिर से गढख़ंखाई राजापुरा माता मंदिर तक 39 किलोमीटर की पैदल चुनरी यात्रा निकाली जाएगी। 26वें वर्ष यात्रा की शुरुआत में मां पद्मावति और चामुंडा माता को 11-11 फीट की चुनरी ओढ़ाकर पूजा-अर्चनाकर आरती की जाएगी। इसके बाद सैकड़ों भगवा ध्वजों, ढोल-नगाड़ों, बैंड और म्यूजिक सिस्टम के साथ 111 फीट लंबी चुनरी लेकर श्रद्धालु यात्रा शुरू होगी।

ब्रह्म मुहूर्त में मां कालिका के दरबार में भक्तों की भीड़ दर्शनार्थ उमड़ रही हैं। सप्तमी, अष्टमी व नवमी के दिन कुलदेवी का पूजन होगा। मां कालिका के दरबार में अष्टमी की सुबह हवन होगा, दोपहर में आरती के बाद प्रसादी का वितरण किया जाएगा।

राजमहल से शुरू होगी यात्रा
बुधवार शाम 6 बजे राजमहल स्थित पद्मावती माता मंदिर से शुरू होकर 39 किलोमीटर की पैदल चुनरी यात्रा करते हुए राजापुरा स्थित गढख़ंखाई माता मंदिर पहुंचेगी। आयोजन समिति संयोजक जनक नागल, अध्यक्ष धर्मेन्द्र रांका पार्षद एवं नरेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि यात्रा के 26वें वर्ष शुरुआत में माता को 11-11 फीट की चुनरी ओढ़ाकर पूजा-अर्चनाकर आरती की जाएगी। इसके बाद सैकड़ों भगवा ध्वजों, ढोल-नगाड़ों, बैंड और म्यूजिक सिस्टम के साथ 111 फीट लंबी चुनरी लेकर श्रद्धालु यात्रा शुरू होगी। पूरी रात भक्त माता रानी के भजन एवं गरबा करते हुए यात्रा में शामिल रहेंगे।

हिंदू राष्ट्र की प्रार्थना के साथ यात्रा का समापन
अगले दिन सुबह करीब 6 बजे गढख़ंखाई माता मंदिर पहुंचकर चुनरी अर्पित की जाएगी। हिंदू राष्ट्र की प्रार्थना के साथ यात्रा का समापन होगा। मंगल सिंह पंवार, मदन सोनी, अजय यार्दे, मुकेश गांधी, विपिन सोनी, नीरज चावला, संजय पेमाल, रत्ना पाल, गोपाल शर्मा, गब्बर यादव, अर्जुन प्रजापत, सोनू प्रजापत, चिराग जायसवाल, जितेंद्र बामनिया, विनोद गुर्जर, शैलेन्द्र सिंह शक्तावत, पप्पू गादिया, रवि रानीवाल, हेमंत ठाकुर सहित अन्य सदस्यों ने समस्त धर्मप्रेमी नागरिकों, माताओं-बहनों से अधिक से अधिक संख्या में सपरिवार एवं इष्ट-मित्रों सहित शामिल होने का आग्रह किया है।

मानस भवन में 24 घंटे गूंज रही हनुमान चालीसा
हनुमान जन्मोत्सव 2 अप्रेल को भक्तिभाव के साथ मनाया जाएगा। इसके अन्तर्गत शहर में अलग-अलग धार्मिक क्षेत्रों में कार्यक्रम की शुरुआत हो चुकी हैं। शहर के त्रिवेणी मेला ग्राउंड स्थित मानस भवन पर 11 दिवसीय अखंड हनुमान चालीसा पाठ के दूसरे दिन मंगलवार को बड़ी संख्या में हनुमंत भक्तों ने पहुंचकर हनुमान चालीसा का पाठ किया। देर रात 12.30 बजे चालीसा में शामिल होने के लिए दंतोडिय़ा ग्राम से भक्त मंडली रतलाम पहुंची। अखंड हनुमान चालीसा पाठ के लिए बच्चे महिला-पुरुषों के साथ बालिकाएं भी बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। सेवावीर परिवार की ओर से आयोजित यह आयोजन निरंतर 24 घंटे 2 अप्रेल की शाम 5 बजे तक चलेगा।

श्रीराम हनुमंत महायज्ञ 31 मार्च से
प्रथम स्थापना महोत्सव व श्रीराम हनुमंत महायज्ञ का आयोजन 31 मार्च से 2 अप्रेल तक प्राचीन सिद्ध श्रीराम हनुमान एवं महाकालेश्वर महादेव मंदिर रेल नगर में किया जा रहा हैं। सनातन सकल महिला मंडल एवं राम भक्तों की ओर से आयोजित कार्यक्रम के अन्तर्गत 31 मार्च को हेमाद्रि संकल्प, मंडप प्रवेश, देवता आव्हान सुबह 9 बजे होगा। 1 अप्रेल सुबह 9 बजे हवन पूजन एवं अग्निप्रवेश, रात 8 बजे से सुंदरकांड का पाठ किया जाएगा। 2 अप्रेल को अभिषेक पूर्णाहुति व हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। सुबह 11.30 बजे आरती के बाद भंडारा प्रसादी का आयोजन होगा। मंदिर पुजारी पंडित ईश्वर व्यास, मनोज पाल, भंवर नरूका, अंजू पंवार, लीलावती, कैलाश कुशवाहा, सुनील व्यास, मीरा दुबे, विमल नरूका, भावना पन्नू, नरेश शर्मा, आदि ने धर्मलाभ लेने का आग्रह किया हैं।